प्रिंस फिलिप की शोक सभा से चिल्लाते हुए भागी महिला, सड़क पर खोले सारे कपड़े, मचा हंगामा
प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के वक्त एक महिला ने प्रदर्शन करते हुए अपने कपड़े उतार दिए।
विंडसर, अप्रैल 18: ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार के दौरान एक महिला ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। प्रिंस फिलिप की शोक सभा के दौरान अचानक एक महिला ने दौड़ना शुरू कर दिया और रास्ते पर पहुंचते ही महिला ने अपने कपड़े खोल दिया। जिसके बाद पूरे कार्यक्रम में हंगामा मच गया। ये महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी और पुलिसवालों को इस महिला को कंट्रोल करने में अच्छी खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

शोकसभा में टॉपलेस हुई महिला
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार से पहले शोक सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कई लोग मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक महिला भी उसी शोक सभा में ही मौजूद थी। शोक सभा चल ही रहा था कि अचानक महिला जोर से दौड़ने लगी और जोर जोर से चिल्लाने लगी। महिला के अचानक चिल्लाने पर पहले किसी को कुछ समझ नहीं आया। महिला लगातार प्लानेट बचाओ, प्लानेट बचाओ चिल्ला रही थी। शोक सभा में मौजूद लोगों के लिए ये बेहद हैरान करने वाला वाकया था। महिला भागते हुए सड़क पर पहुंच गई और वहां पहुंचते ही उसने अपने कपड़े उतार दिए। महिला टॉपलेस हो गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया और महिला को फौरन एक कपड़े से ढंक दिया गया।

'सेव प्लानेट' चिल्ला रही थी महिला
रिपोर्ट के मुताबिक ये वाकया उस वक्त का है जब सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर शोक सभा चल रही थी और उस दौरान एक मिनट का मौन रखा गया था। उसी दौरान महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक ये महिला जोर जोर से चिल्लाते हुए शाही महल के गेट से सड़क पर पहुंच गई। महिला को अचानक जोर जोर से चिल्लाते देख सारे लोग हैरान थे और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर महिला को क्या हुआ है। जब तक सिक्योरिटी फोर्स महिला को काबू में करने की कोशिश करते उसने वहां मौजूद क्वीन विक्टोरिया की प्रतिमा पर छलांग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को सफेद कपड़े से ढंक दिया और फिर उसे वहां से ले गई। महिला ने अपनी आंखों पर काला चश्मा लगा रखा था और उसके टोपी पहना रखा था। महिला को चिल्लाते देख वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार
ड्यूक ऑउ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान सैन्य बैंड बाजे के साथ उनका ताबूत विंडसर कैसल के स्टेट एंट्रेस से बाहर लाया गया और फिर लैंड रोवर गाड़ी में रखा गया। सेंट जॉर्ज .ैपल पर आठ मिनट में सेना के वरिष्ठ कमांडर गाड़ी के सामने कतारबद्ध शाही राजपरिवार के सदस्य चल रहे थे। वहीं, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जुलूस के पीछे राजकीय बेंटले काम में बैठी थीं। इससे पहले शनिवार को स्थानीय समय के मुताबिक शाम 3 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। वहीं, शनिवार सुबह महारानी ने अपने पति की याद में स्कॉटलैंड में अपने पति के साथ बिताए गये पल की याद में एक तस्वीर जारी की। आपको बता दें कि महारानी की उम्र 94 साल है और 99 साल की उम्र में प्रिंस फिलिप का निधन हुआ है। प्रिंस फिलिप और महारानी 73 सालों तक एक साथ रहे।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications