पिता के राज्याभिषेक में शाही फैमिली से 10 पंक्ति पीछे मिली प्रिंस हैरी को जगह, क्यों बैठेंगे इतने पीछे?
एक इटरव्यू में प्रिंस हैरी और मेगन ने बताया था कि शाही परिवार से अलग होना उनके लिए बहुत मुश्किल भरा अनुभव था। बिल्कुल वैसा ही, जैसा कभी उनकी मां डायना के लिए रहा होगा।

ब्रिटेन के शाही परिवार में पड़ी फूट अब चरम पर पहुंच चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक प्रिंस हैरी अपने पिता के राज्यभिषेक के वक्त शाही फैमिली से 10 कतार पीछे बैठेंगे। इसका दावा एक शाही परिवार के करीबी व्यक्ति ने किया है।
आपको बता दें कि प्रिंस हैरी अब शाही परिवार का हिस्सा नहीं हैं। वह अपनी पत्नी मेगन के साथ 9 जनवरी 2020 को शाही परिवार से अलग हो गए थे। जब उन्होंने अपने परिवार से अलग होने का फैसला किया था तो लोगों ने हैरानी जताई थी।
शाही परिवार के एक करीबी सूत्र के मुताबिक राजघराने के बीच चल रहे झगड़े के बीच ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी 6 मई को होने वाले इस कार्यक्रम का अधिक देर तक हिस्सा नहीं रहेंगे। वह राज्याभिषेक कार्यक्रम से तुरंत बाहर निकल जाएंगे।
इससे पहले पत्रिता मेट्रो की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि इसकी बेहद कम संभावना है कि राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान प्रिंस हैरी अपने पिता और भाई विलियम के साथ मेल-मिलाप करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास चार्ल्स या विलियम के साथ बातचीत करने का समय नहीं भी हो सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूक ऑफ ससेक्स सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए शाही कार्यक्रम में जा रहे हैं। प्रिंस हैरी इस कार्यक्रम में इसलिए आ रहे हैं क्योंकि उनके पिता चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा वहां मौजूद रहे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी प्रिंस हैरी राज्याभिषेक में भाग लेने के लिए अकेले ब्रिटेन जाएंगे।
इस दौरान उनकी पत्नी मेगन मार्कल बच्चों के साथ कैलिफोर्निया में रहेंगी। हालांकि शाही परिवार के करीबी लोगों को मानना है कि अगर मेगन इस समारोह में शामिल होतीं तो इससे एक बड़ी समस्या हो सकती थी। क्योंकि प्रिंस विलियम की पत्नी केट और मेगन दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते।
द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चार्ल्स खुश हैं कि उनका छोटी बेटा हैरी भी उनके साथ होगा। किंग चार्ल्स ने हमेशा से ही यह स्पष्ट कर रखा है कि उनके लिए दोनों बेटे बराबर हैं। वह अपने दोनों बेटों से प्यार करते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा भी उनके साथ रहे।
आपको बता दें कि ब्रिटेन में 6 मई को किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला की ताजपोशी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चार्ल्स और कैमिला बकिंघम पैलेस से एक काले रंग के डायमंड जुबली स्टेट कोच रथ में बैठकर वेस्टमिनस्टर ऐबे पहुंचेंगे। इस दौरान वे एडमायरैलिटी आर्च, ट्राफलगर स्क्वायर, चार्ल्स-1 के स्टैच्यू और संसद होते हुए 11 बजे ताजपोशी के लिए पहुंचेंगे।
कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टिन वेल्बी समारोह आयोजित करेंगे। इस दौरान किंग को सेंट एडवर्ड क्राउन पहनाया जाएगा। इसका फ्रेम 2.2 किलो सोने से बनाया गया है। इसमें नीलम, गार्नेट, पुखराज सहित कई कीमती पत्थर जड़े हुए हैं। इसके अलावा इसमें एक बैंगनी रंग के मखमल के कपड़े की कैप और एर्माइन बैंड लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications