प्रिंस हैरी की शादी में शामिल हुई एक्स गर्लफ्रेंड और ट्विटर पर हो गईं ट्रोल
प्रिंस हैरी शनिवार को हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। समारोह विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में हुआ और करीब 600 मेहमान इस शादी में शामिल हुए। शाही मेहमानों और सेलिब्रिटेीज के बीच ही इस शादी में प्रिंस हैरी की एक्स गर्लफ्रेंड चेल्सी डेवी भी शामिल थीं।
लंदन। प्रिंस हैरी शनिवार को हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। समारोह विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में हुआ और करीब 600 मेहमान इस शादी में शामिल हुए। शाही मेहमानों और सेलिब्रिटेीज के बीच ही इस शादी में प्रिंस हैरी की एक्स गर्लफ्रेंड चेल्सी डेवी भी शामिल थीं। चेल्सी की फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही हैं और इसकी वजह है उनका एक्सप्रेशन। अपने एक्सप्रेशन की वजह से चेल्सी ट्विटर पर भी कई जोक्स के लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं।
ट्विटर पर बने कई जोक्स
हालांकि शादी में चेल्सी के अलावा प्रिंस हैरी की एक और गर्लफ्रेंड ने भी शिरकत की थी लेकिन ट्विटर पर सिर्फ चेल्सी के बारे में ही बातें हो रही हैं। चेल्सी के अलावा एक्टर क्रेसिडा बोना इस शादी में शामिल हुई थीं। दोनों की मौजूदगी से साफ हो गया कि आज भी हैरी के रिश्ते इन दोनों के साथ अच्छे दोस्त से कम नहीं हैं। एक फोटोग्राफ में चेल्सी के एक्सप्रेशन ने कहीं न कहीं उनके दिल में छिपी एक ईर्ष्या की भावना को भी साफ कर दिया। इस फोटोग्राफ के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग खुद को रोक नहीं पाए। कुछ लोगों ने इस पर कई तरह के जोक्स तक बना डाले। ट्विटर यूजर्स ने चेल्सी की फोटो को ट्वीट करते हुए कई तरह के कैप्शन लिखे हैं।
Going to your Ex's wedding
"honestly I'm great, I'm fine I'm fine..." #RoyalWedding pic.twitter.com/3X0sGRxIiK
— Seán Higgins (@moodlylongface) May 19, 2018
I, Harry, take thee Chelsy pic.twitter.com/ntBSn7f1oI
— Alex Ballard (@alexballard88) May 19, 2018
Prince Harry dated Chelsy Davy for 7 yrs but is marrying Meghan whom he's dated for about a year. To all girls who been dating for yrs with no sign of marriage, mama has sent you a #SIGNAL pic.twitter.com/0C9ep51qnU
— The Fresh Prince Of Chitown🇿🇼 (@ShadayaTawona25) May 19, 2018
Harry's ex Chelsy Davy 'enjoying' the weddinghttps://t.co/NjbvCUDKsf pic.twitter.com/v1kkIjZtiq
— Anthony Bond (@Bondy81) May 19, 2018