सड़कों पर नवजात बच्चे को टहलाती नजर आईं प्रिंस हैरी की एक्स गर्लफ्रेंड, जानें क्यों टूटा था रिश्ता!
33 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल क्रेसिडा बोनस अपने पति के साथ लंदन में अपने बच्चे को टहलाती हुई नजर आईं। क्रेसिडा और प्रिंस हैरी का रिश्ता 2 सालों तक चला था।
प्रिंस हैरी की पूर्व प्रेमिका क्रेसिडा बोनस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। 33 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल क्रेसिडा बोनस अपने 33 वर्षीय पति हैरी वेंटवर्थ स्टेनली के साथ पश्चिमी लंदन में अपने बच्चे को टहलाती हुई नजर आईं। क्रेसिडा और उनके पति ने अब तक अपने बच्चे का नाम और लिंग सार्वजनिक नहीं किया है। क्रेसिडा बोनस का रिश्ता 2014 में खत्म हो गया था।
Image- Cressida Bonas Instagram

क्रेसिडा ने अरबपति वेंटवर्थ स्टेनली से की शादी
क्रेसिडा ने वेंटवर्थ स्टेनली से 2020 में शादी की थी। स्टेनली एक निवेश फर्म में भागीदार है। वेंटवर्थ स्टेनली मिलफोर्ड हेवन के चर्चित अरबपति मार्चियनस के बेटे हैं। प्रिंस हैरी और क्रेसिडा बोनस की पहली मुलाक़ात 2012 की गर्मियों में राजकुमारी यूजेनी की मदद से हुई थी। इनकी मुलाक़ात के कुछ दिनों बाद ही लास वेगास में लड़कियों के एक समूह के साथ पार्टी करते हुए प्रिंस हैरी की अर्धनग्न तस्वीर दुनिया भर के अख़बारों में पहले पन्ने की खबर बनी थी।

2014 में अलग हो गए थे प्रिंस हैरी और क्रेसिडा
प्रिंस हैरी और क्रेसिडा के शादी की खबरें खूब चली थीं लेकिन साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। ऐसा बताया जाता है कि क्रेसिडा एक शाही परिवार के साथ रिश्ते के तनाव और लगातार बनते अफवाहों से परेशान हो गई थीं। हालांकि दोनों के अलगाव के बाद भी दोनों एक अच्छे दोस्त बने हुए हैं। प्रिंस हैरी की शादी में भी क्रेसिडा बोनस शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि प्रिंस हैरी की शादी में न सिर्फ क्रेसिडा बल्कि उनकी एक और पूर्व प्रेमिका चेल्सी डेवी भी शादी में शामिल हुई थीं।

कई लड़कियों संग जुड़ा प्रिंस हैरी का नाम
जिम्बाब्वे के एक अरबपति की बेटी चेल्सी डेवी और प्रिंस के बीच 2004 से 2011 तक प्रेम संबंध रहा था। ऐसा कहा जाता है कि चेल्सी डेवी भी हरकदम पर पीछे पड़े रहने वाली मीडिया से परेशान हो गई थीं। चेल्सी डेवी और क्रेसिडा के अलावा भी प्रिंस हैरी का नाम कई अन्य लड़कियों संग जुड़ा था। इस लिस्ट में प्रिसं हैरी की भाभी केट मिडिल्टन की दोस्त एस्ट्रिड हारबर्ड, कैसी सुमनर, चर्चित टीवी प्रजेंटर नताली पिंकहम, एक्स फैक्टर की होस्ट कैरोलीन फ्लैक, नॉर्वे की सिंगर कैमिला रोमस्ट्रैंड, मॉडल फ्लोरेंस ब्रुडनेल, सिंगर मोली किंग, सिंगर ऐली गोल्डिंग आदि संग भी जुड़ा।

2018 में मेगन संग की शादी
प्रिंस हैरी ने मशहूर अदाकारा मेगन संग 2018 में शादी की। हालांकि शादी के महज डेढ़ साल बाद मेगन ने पति हैरी के साथ मिलकर आधिकारिक रूप से मिले राजसी ठाट को छोड़ने का फैसला लिया। उनके इस फैसले ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं थीं। प्रिंस हैरी और मेगन के दो बच्चे प्रिंस आर्ची और प्रिंसेस लिलिबेट हैं।












Click it and Unblock the Notifications