यहां के हम हैं राजकुमार

prince george
वेलिंगटन। ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैंब्रिज यानी प्रिंस विलियम और केट और उनके सुपुत्र प्रिंस जॉर्ज, इस समय यह पूरी शाही फैमिली न्‍यूजीलैंड के दौरे पर है। प्रिंस जॉर्ज की यह पहली आधिकारिक विजिट है और जैसे ही प्रिंस जॉर्ज की फोटोग्राफ उनके माता पिता के साथ सोमवार से मीडिया में आनी शुरू हुई हैं, हर कोई उनके बारे में ही जानने को बेकरार है।

आपको बता दें कि 'शाही दौरे' पर सिर्फ यह तीन लोग नहीं गए हैं बल्कि छह लोगों का लाव लश्‍कर भी न्‍यूजीलैंड की सैर करेगा। इन छह लोगों में प्रिंस की देखभाल करने के लिए नैनी के अलावा, हेयरड्रेसर और डिजायनर तक शामिल है।

इसके अलावा प्रिंस विलियम और केट के व्‍यक्तिगत सचिव भी वहां पर मौजूद रहेंगे। खास बात है कि प्रिंस जॉर्ज पूरी विजिट पर कैसे कपड़े पहनेंगे, वह क्‍या खाएंगे और अपने माता पिता के साथ कहां-कहां जाएंगे, इन सब बातों का फैसला शाही फैमिली का एक आधिकारिक स्‍टाफ करेगा।

इस पूरे दौर पर प्रिंस जॉर्ज के लिए करीब 100 से ज्‍यादा ड्रेसेज ले जाई गई हैं । प्रिंस जॉर्ज अपने पहले आधिकारिक दौरे के दौरान प्रिंस जॉर्ज के सम्‍मान में एक डिनर का आयोजन होगा जहां पर वह अपने ही उम्र के बच्‍चों के कुछ बच्‍चों के साथ शामिल होंगे।

इस डिनर के लिए न्‍यूजीलैंड के 10 परिवारों से बच्‍चों को आमंत्रित किया गया है। 22 जुलाई 2013 को प्रिंस जॉर्ज का जन्‍म हुआ था और तब से लेकर आज तक वह लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+