Nepal Polls: प्रधानमंत्री देउबा ने डडेलधुरा से लगातार 7वीं बार जीत दर्ज की

संसद के 275 सदस्यों में से 165 प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 आनुपातिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुने जाएंगे।

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने देश के सुदूर पश्चिम क्षेत्र डडेलधुरा निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों के अंतर से लगातार सातवीं बार जीत दर्ज की है। 77 साल के देउबा को 25,534 वोट मिले, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी एवं निर्दलीय उम्मीदवार सागर ढकाल (31) को 1,302 मत हासिल हुए। बता दें कि पीएम देउबा अपने पांच दशक के राजनीतिक करियर में कभी कोई संसदीय चुनाव नहीं हारे हैं। रविवार को प्रतिनिधि सभा (HOR) और सात प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव हुए थे। मतगणना सोमवार को शुरू हुई।

नेपाल चुनाव

नेपाल चुनाव

संसद के 275 सदस्यों में से 165 प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 आनुपातिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से चुने जाएंगे। इसी तरह, प्रांतीय विधानसभाओं के कुल 550 सदस्यों में से 330 सीधे चुने जाएंगे और 220 आनुपातिक पद्धति से चुने जाएंगे।

देउबा से टक्कर लेने वाले ढकाल

देउबा से टक्कर लेने वाले ढकाल

बता दें कि, देउबा से सीधी टक्कर लेने वाले सागर ढकाल एक युवा इंजीनियर हैं, जिनकी पांच साल पहले 'बीबीसी' (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के 'साझा सवाल' कार्यक्रम में एक सार्वजनिक परिचर्चा के दौरान देउबा से मौखिक बहस हुई थी।

पीएम देउबा कभी चुनाव नहीं हारे

पीएम देउबा कभी चुनाव नहीं हारे

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष देउबा अभी पांचवीं बार प्रधानमंत्री के पद पर बने हुए हैं। सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस ने अभी तक प्रतिनिधि सभा में 10 सीटें जीती हैं, जबकि वह 46 अन्य सीटों पर आगे चल रही है। केपी ओली की अगुवाई वाले मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) ने अभी तक तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 42 सीटों पर उसने बढ़त हासिल कर ली है।

रविवार को मतदान हुआ था

रविवार को मतदान हुआ था

नेपाल में प्रतिनिधि सभा और सात प्रांतों की विधानसभाओं के लिए गत रविवार को मतदान हुआ था। मतों की गिनती सोमवार को शुरू की गई। नेपाल में संघीय संसद की 275 सीटों और सात प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+