अब गाजा सिटी पर होगा इजराइल का कंट्रोल! PM नेतन्याहू का प्लान पास, सिक्योरिटी कैबिनेट ने दी मंजूरी
इजराइल के सिक्योरिटी कैबिनेट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की गाजा शहर पर कब्जा करने की योजना को मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद हमास के साथ लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष में एक और तेजी आ गई है।
इजराइल के इस कदम से युद्ध में लोगों के और हताहत होने की आशंका बढ़ गई है। पहले ही हजारों फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है।

गाजा शहर पर कंट्रोल करने की तैयारी
नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, 'इजराइली रक्षा बल (IDF) युद्ध क्षेत्रों के बाहर नागरिक आबादी को मानवीय सहायता प्रदान करते हुए गाजा शहर पर कंट्रोल करने की तैयारी करेगा।'
नेतन्याहू के 'पांच सिद्धांतों' को मिली मंजूरी
सिक्योरिटी कैबिनेट ने युद्ध समाप्त करने के लिए नेतन्याहू के 'पांच सिद्धांतों' को भी मंज़ूरी दे दी है, जिनमें हमास का निरस्त्रीकरण (Disarmament), सभी बंधकों की वापसी, विसैन्यीकरण (Demilitarization), गाजा पट्टी पर इजराइली कंट्रोल और एक वैकल्पिक नागरिक सरकार का गठन शामिल है।
नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को दिए एक पिछले इंटरव्यू में इस तरह के कदम का संकेत दिया था। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि इजराइल शासन के लिए इस क्षेत्र को अरब बलों (Arab forces) को सौंपना चाहता है।
इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा कि, 'हम खुद को और गाजा के लोगों को हमास के भयानक आतंक से मुक्त कराना चाहते हैं। हम इसे अपने पास नहीं रखना चाहते। हम एक सुरक्षा घेरा चाहते हैं। हम इस पर शासन नहीं करना चाहते।'












Click it and Unblock the Notifications