क्या 85 वर्ष बाद नरेंद्र मोदी लिखेंगे देश के लिए इतिहास

न्‍यूयॉर्क। टाइम मैगजीन की ओर से चलाए जा रहे पोल 'पर्सन ऑफ द इयर,' की रेस में इस समय नरेंद्र मोदी सबसे आगे चल रहे हैं। आज इस पोल का नतीजा आने वाला है और सबकी धड़कनें इसके नतीजों पर लगी हुई हैं।

Modi-Time_person-of-the-year

महात्‍मा गांधी बने थे पहले विजेता

फिलहाल जो यही लग रहा है कि मोदी इस पोल को जीत सकते हैं। अगर ऐसा हो सकता है तो नरेंद्र मोदी, महात्‍मा गांधी के बाद दूसरे ऐसे भारतीय होंगे जिन्‍हें इस खिताब से नवाजा जाएगा। करीब 85 वर्ष पहले महात्‍मा गांधी को टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द इयर से नवाजा गया था। गांधी को वर्ष 1930 में इस खिताब से नवाजा गया था।

बंद हो गई है वोटिंग

इस पोल के लिए वोटिंग अब बंद हो चुकी है। पिछले हफ्ते हालांकि मोदी र्फ्गयुसन के प्रदर्शनकारियों से पिछड़ गए थे लेकिन एक बार फिर उन्‍होंने इसमें लीड हासिल कर ली है। मोदी को 16.2 प्रतिशत वोट्स हासिल हुए हैं। वहीं र्फ्गयुसन के प्रदर्शनकारियों को 9.2 प्रतिशत वोट्स हासिल हुए हैं। आज आधी रात को टाइम मैगजीन के एडिटर की ओर से 'पर्सन ऑफ द इयर' का चुनाव किया जाएगा।

किसे मिलता है पर्सन ऑफ इ इयर

टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द इयर' की शुरुआत वर्ष 1921 में हुई थी। यह टाइटल हर वर्ष उस व्‍यक्ति को दिया जाता है जिसने पूरे वर्ष अच्‍छे या फिर खराब वजहों से सुर्खियां बटोरी हों।

वहीं इसी मैगजीन के एक और पोल 'फेस ऑफ' में मोदी, इंडोनेशिया के नए राष्‍ट्रपति जोको विडोडो से आगे चल रहे हैं। जहां मोदी को इस पोल में 69 प्रतिशत वोट्स हासिल हुए हैं तो वहीं विडोडो को सिर्फ 31 प्रतिशत वोट्स ही हासिल हो सके हैं।

ओबामा पिछड़ गए

इस पोल में थर्ड पोजिशन पर हांगकांग में चल रहे प्रदर्शनों को लीड कर रहे 18 वर्ष के कार्यकर्ता और छात्र जोशुओ वोंग का नाम है। इसके बाद मलाला युसूफ भी इस पोल में बढ़त बरकरार रखे हुए हैं। हालांकि अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पहले 10 में भी स्‍थान नहीं बना पाए हैं और उन्‍हें सिर्फ 2.2 प्रतिशत वोट्स हासिल हो सके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+