G-20 समिट में हिस्सा लेने जर्मनी रवाना हुए PM मोदी,एयरपोर्ट तक आए नेतन्याहू
नई दिल्ली। अपने तीन दिनों की इजरायल दौरे को खत्म कर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 समिट में हिस्सा लेनेो के लिए जर्मनी के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी यहां विश्व की अन्य शीर्ष अर्थव्यवस्था वाले देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को हैम्बर्ग में दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी अन्य देश के नेताओं के साथ मिलकर आतंकवाद से मुकाबला, जलवायु परिवर्तन और विश्व व्यापार को लेकर चर्चा करेंगे।

नेताओं से करेंगे मुलाकात
G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी दक्षिण कोरिया, कनाडा, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना, कनाडा, इटली, जापान, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और वियतनाम के नेताओं के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट आए इजरायली प्रधानमंत्री
अपनी तीन दिवसीय दौरा खत्म कर आज पीएम जर्मनी के लिए रवाना हुए। उन्हें विदा करने इजरायली प्रधानमंत्री एयरपोर्ट तक आएं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को विदा करने आएं। उन्होंने पीएम मोदी को गले लगाकर उन्हें विदा किया। उन्होंने पीएम मोदी को एक तस्वीर भी भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली पीएम नेतन्याहू द्वारा दी गई तस्वीर को ट्वीट कर उन्हें शुक्रिया कहा।












Click it and Unblock the Notifications