Video-सियोल में दिखा पीएम का नया रूप, हवा में उछाला बच्चे को
सियोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद भारत के लिए वापस रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी अपने विशेष चिर-परिचित अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विदेशी दौरों के दौरान एनआरआई भारतीयों में पीएम से मिलने और उनके साथ फोटो खिंचवाने की हमेशा से होड़ मची रहती है।[क्या आप कर सकते हैं पीएम मोदी से अपनी तुलना]
वहीं दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वहां बसे भारतीय ने जबरदस्त स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अभी लोगों को निराश नहीं करते हुए उनके साथ काफी समय बिताया और उनके साथ तस्वीरें भी साझा की। वहीं एक महिला के विशेष आग्रह पर मोदी ने उनके बच्चे को भी काफी दुलार किया।
प्रधानमंत्री ने काफी घुलमिकर लोगों से मुलाकात की और लोगों के बीच बच्चे को अपनी गोद में लेकर काफी देर तक दुलार भी किया और उसे हवा में भी उछाला। बच्चे को मोदी जैकेट पहना देखकर पीएम ने महिला से कहा कि आपने तो इसे भारतीय कोट पहना रखा है। उसके जवाब में महिला ने कहा कि यह बिल्कुल आपकी तरह की पोशाक है।
प्रधानमंत्री जितनी भी देर भारतीयों के साथ रहे लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। प्रधानमंत्री का तीन दिवसीय दक्षिण कोरिया का दौरा आज खत्म हो गया है और वह भारत के लिए वापस रवाना हो चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications