UK की नई पीएम लिज ट्रस को नरेंद्र मोदी ने दी जीत की बधाई, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, सितंबर 05। ब्रिटेन की राजनीति में एक फायरब्रांड नेता के रूप में पहचान बनाने वाली लिज ट्रस देश की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को पीछे छोड़ दिया है। दक्षिणपंथी विचारधारा की मानी जाने वाली लिज ट्रस बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिज ट्रस को जीत की बधाई भी दी है।

क्या कहा पीएम मोदी ने ?
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लिज ट्रस को यूके का नया प्रधानमंत्री चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। आपको इस नई भूमिका और जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
कौन हैं लिज ट्रस?
आपको बता दें कि ब्रिटेन में करीब 2 महीने तक चले इलेक्शन में लिज ट्रस ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हरा दिया है। हालांकि ऋषि सुनक की भी दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। आपको बता दें कि लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनके पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पद पर रह चुकी हैं। लिज मार्गरेट थैचर को अपना आदर्श मानती हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications