जी-20 में पीएम बोले, प्राथमिकता के साथ हो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई
अन्ताल्या। दो दिवसीय जी-20 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम पेरिस पर हुए हमले की घोर निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ पूरी मानव जाति को एक साथ खड़े होकर लड़ना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई हर देश की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के लिए आतंक के खिलाफ लड़ाई ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने हाल ही में रूस के लोगों की हवाई यात्रा में मौत पर भी सांत्वना जतायी। उन्होंने कहा कि पूरे यूरोप पर आतंकवाद का साया मंडरा रहा है।
ब्रिक्स की बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,रुस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा, ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ मौजूद रही।












Click it and Unblock the Notifications