चीन के सेंट्रल पार्टी स्कूल को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री सबसे पहले सेंट्रल पार्टी स्कूल के विशेष उपाध्यक्ष ही यिटिंग से मुलाकात करेंगे और उसके बाद उन्हें स्कूल को संबोधित करना है, जिसमें वह प्रतिनिधियों के साथ सवाल-जवाब सत्र में भी हिस्सा लेंगे।
मनमोहन सिंह दोपहर में दियाओयुताइ स्टेट गेस्ट हाइस के यांग्युआनशाई विला में पूर्व प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ द्वारा आयोजित दावत में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह स्वेदश के लिए रवाना हो जाएंगे।
चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चीनी दौरे को द्विपक्षीय संबंधों की ऐतिहासिक घटना करार दिया था, जो दोनों देशों के संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। मनमोहन सिंह रूस के बाद चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को बीजिंग पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications