महामारी के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं वार्षिक बैठक में भाग नहीं लेंगे राष्ट्रपति ट्रंप
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते होने वाले 75वें वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र (UNGA) में व्यक्तिगत रूप से शिरकत नहीं करेंगे। गत 15 सितंबर को महामारी के बीच शुरू हुए वार्षिक अधिवेशन में विश्व नेता पहली बार एक साथ मिलने वाले थे, क्योंकि इस बीच मानवता के सामने आए कुछ गंभीर खतरों का दुनिया ने सामना किया, जिसमें कोरोना काल में उपजे गंभीर सामाजिक-आर्थिक परिणाम और उग्र जलवायु संकट जैसे मुद्दे शामिल हैं।


राष्ट्रपति ट्रंप वार्षिक सभा के लिए न्यूयॉर्क शहर में नहीं होंगे: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप दुनिया के नेताओं की वार्षिक सभा के लिए न्यूयॉर्क शहर में नहीं होंगे। वो बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे। गुरुवार को विस्कॉन्सिन में ट्रंप की चुनावी रैली से पूर्व मीडोज ने बताया कि ट्रंप 22 सितंबर को आम बहस के पहले दिन अपना संबोधन देने वाले हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अभी अपना वर्चुअल संबोधन भेजना बाकी है।

प्रधानमंत्री मोदी सहित दुनिया के कई नेता वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे
गौरतलब है जुलाई में यूएन में अमेरिकी दूत केली क्राफ्ट ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप के वार्षिक UNGA सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा करने की संभावना थी, अगर ऐसा होता तो वो इस साल के वर्चुअल उच्च-स्तरीय सप्ताह को संबोधित करने वाला एकमात्र विश्व नेता होते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के कई नेता अपने भाषणों की वीडियो टेप प्रदान करके सत्र को संबोधित कर सकते है।

जनरल डिबेट का विषय है 'हम भविष्य चाहते हैं, हमें संयुक्त राष्ट्र चाहिए'
75वें UNGA सत्र के जनरल डिबेट का विषय "हम भविष्य चाहते हैं, हमें संयुक्त राष्ट्र चाहिए: बहुपक्षवाद के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की दोबारा पुष्टि करना - प्रभावी बहुपक्षीय कार्रवाई के माध्यम से COVID -19 का सामना करना।" जनरल डिबेट के अलावा बैठक में कई प्रमुख घटनाओं को कार्रवाई शामिल किया जाना है और उसके समाधानों की अपेक्षा की जाती है, जो सभी के स्वस्थ, शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक परिवर्तनों को प्रज्जवलित करेगी।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications