UN में चीन को पछाड़कर संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC का सदस्य बना भारत
नई दिल्ली। India becomes member of UN's ECOSOC body. भारत को संयुक्त राष्ट्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। चीन को पछाड़कर भारत संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठित ECOSOC का सदस्य बन गया है। चीन को मात देते हुए भारत ने इकोनॉमिक्स एंड सोशल काउंसिल की सदस्यता हासिल करने में कामियाबी हासिल कर ली। अगले चार सालों तक भारत ECOSOC का सदस्य देश बना रहेगा।
Recommended Video

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल( ECOSOC) महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बारे में जानकारी दी कि भारत ने इस प्रतिष्ठित आयोग में अपनी सीट पक्की कर ली है। उन्होंने ECOSOC के सदस्य बनाए जाने पर सभी सदस्य देशों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोग में भारत ने अपनी जगह बनाई है, जो बताता है कि हम महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण को लेकर कितने प्रतिबंद्धित और जागरुक हैं। हमने महिलाओं के विकास को लेकर जो काम किया है वो सब इसमें काम आया।
आपको बता दें कि भारत ने ECOSOC की सदस्यता हासिल करने में चीन को मात दी। चीन को झटका देते हुए भारत में 54 से अधिक देशों का समर्थन हासिल करते हुए यह सदस्यता हासिल की। भारत अब इस आयोग का अगले चार सालों तक सदस्य बना रहेगा। इस आयोग की सदस्यता हासिल करने के लिए चीन, अफगानिस्तान और भारत के बीच कड़ा मुकाबला था। चीन पहले ही दौर में पिछड़ गया। चीन को निराशा ही हाथ लगी। वहीं भारत और अफगानिस्तान को 54 से अधिक देशों का समर्थन हासिल हुआ। इस रेस में आखिरकार भारत ने अफगानिस्तान को पछाड़कर ECOSCO की सदस्यता हासिल कर ली है।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Hormuz China ships: ईरान ने चीन को दिया बड़ा झटका, होर्मुज में 2 बड़े चीनी जहाजों को खदेड़ा, टूट गई दोस्ती? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील'












Click it and Unblock the Notifications