प्रेसिडेंट ओबामा की बेटी साशा रेस्टोरेंट में कर रही हैं काम, जानें क्यों?

नयी दिल्ली। खबर की हेडलाइन सुनकर आप चौंक गए होंगे, लेकिन शबर यहीं है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति की बेटी एक रेस्टोरेंट में काम कर रही है। ओबामा की 15 साल की बेटी साशा व्हाइट हाउस के ऐशो आराम को छोड़कर एक रेस्टोरेंट में लोगों के खाने का ऑर्डर ले रही है। ओबामा जिनके लकी चार्म हैं हनुमान लेकिन लोगों का मानना वह मुसलमान!

sasha obama

दरअसल साशा ओबामा अपनी गर्मियों की छुट्टी में लोगों की सेवा करने की ट्रेनिंग ले रही है। वो सी-फूड परोसने वाले एक रेस्‍टोरेंट में समर जॉब कर रही हैं। अमेरिका के मेसाचुसेट्स के मारथाज विनेयार्ड के नैंसी रेस्टोरेंट में साशा काम कर रही हैं। वो लोगों के सी-फूड और मिल्‍कशेक के ऑर्डर ले रही है। साशा रेस्टोरेंट के यूनिफॉर्म में ब्‍लू टीशर्ट, हैट और खाकी पैंट पहनकर यहां काम करती है।

वो चार घंटों की शिफ्ट में काम करती है। जितनी देर तक वो काम करती है, उनकी सुरक्षा के लिए सिक्रेट एजेंट वहां तैनात रहते हैं। द बॉस्‍टन हेराल्‍ड की रिपोर्ट के मुताबिक साशा यहां अपने फुल नेम नताशा के नाम से काम कर रही हैं। आपको बता दें कि ओबामा परिवार को ये रेस्टोरेंट बेहद पसंद है। राष्ट्रपति ओबामा जब भी यहां आते हैं नैंसी रेस्टोरेंट में खाना खान जरूर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+