मस्जिद जाने के बाद राष्ट्रपति ओबामा ने कहा जानता हूं डरे हुए हैं मुसलमान
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा बुधवार को पहली बार अमेरिका स्थित किसी मस्जिद के अंदर गए। ओबामा ने इस दौरान अमेरिका में धर्म की आजादी की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही उन्होंने माना कि वर्तमान समय में अमेरिका में मुसलमानों के लिए डर और चिंता का माहौल है।

देशवासियों से ओबामा ने की अपील
अमेरिका में मुसलमानों और इस्लाम पर जारी बहस के बीच राष्ट्रपति ओबामा की यह यात्रा और उनका बयान काफी अहमियत रखता है। ओबामा ने देशवासियों से अपील भी की है कि वे दुनिया को दिखा दें कि अमेरिका सभी धर्मों की रक्षा करने में आगे है।
ओबामा अमेरिका के बाल्टीमोर स्थित मस्जिद में गए थे। यहां से उन्होंने अमेरिका में बसे मुसलमान समुदाय को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है कि अमेरिका दिखा दे कि वह इस्लाम को दबाता नहीं है और इसके विपरीत झूठ को खारिज करता है।
इस्लाम का अपमान करके आगे नहीं बढ़ सकता अमेरिका
मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता का माहौल
ओबामा ने देश में हाल के दिनों में मुस्लिमों के खिलाफ बढ़ती राजनीतिक प्रतिरोध का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी किसी भी मत के खिलाफ कट्टरता को गूंगों की तरह खड़ा होकर नहीं देख सकता है।
मुसलमान समुदाय के डर को भांपते हुए राष्ट्रपनति ओबामा ने कहा कि वह जानते हैं कि पूरे देश में मुस्लिम समुदाय के लिए चिंता का समय है। ओबामा के मुताबिक उनके लिए यह थोड़े डर का समय है।
सभी अमेरिकियों की तरह मुसलमान भी आतंक के हमले के प्रति चिंतित हैं लेकिन उसमें भी मुस्लिम अमेरिकी के तौर पर आपकी अन्य चिंताएं भी उससे ऊपर हैं।
ओबामा ने कहा कि मुसलमान समुदाय को कभी-कभी होने वाली हिंसक घटनाओं के लिए अक्सर निशाना बनाया जाता है और उसका आरोपी ठहराया जाता है।
'इस्लाम के सही रास्ते के बारे में बात करें मुसलमान नेता'
मुस्लिम समुदाय कट्टरता को करे खारिज
ओबामा आगे कहा कि किसी एक धर्म पर हमला हमारे सभी धर्मों पर हमला है। इसी के साथ उन्होंने मुस्लिमों की तरह दिखने वाले अमेरिकी सिखों की भी बात की।
उन्होंने अपील की कि अमेरिकियों को किसी समुदाय को निशाना बनाया जाने के समय आवाज उठानी चाहिए। इसी संबोधन में उन्होंने मुस्लिम समुदाय से कहा कि उन्हें भी कट्टरवाद और आतंकवाद को खारिज करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications