कट्टरपंथी इस्लाम नहीं स्वीकार, ISIS ले रहा इस्लाम की आड़- ओबामा
वाशिंगटन। दुनियाभर में आतंक का खौफ बन चुके आईएस सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस्लाम की आड़ में आतंकवाद को फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई इस्लाम के कट्टरपंथियों यानि कि जो इस्लाम की गलत व्याख्या करते हैं उनके खिलाफ है इस्लाम के खिलाफ नहीं।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई का मतलब इस्लाम के खिलाफ लड़ाई नहीं है और विश्व को आतंकवादी संगठनों को धार्मिक वैधता देने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़े- आप नेता संजय सिंह ने केजरीवाल को झूठा करार दिया
व्हाइट हाउस सम्मिट ऑन काउंटरिंग वायलेंट एक्स्ट्रीज्म में बोलते हुए ओबामा ने कहा कि किसी समुदाय को सिर्फ उनके धार्मिक विश्वास के आधार पर कलंकित करना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम नेताओं से हिंसक चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में आवाज उठाने के लिए कहा।
ओबामा ने कहा कि आईएसआईएल और अल कायदा जैसे समूह खुद को धर्म की हिफाजत करने वाले पवित्र योद्धा बताते हैं। वह धार्मिक नेता और इस्लाम की रक्षा करने वाले पवित्र योद्धाओं के रूप में दिखाने की कोशिश करते हैं और खुद को सही ठहराने की कोशिश करते हैं हमारी लड़ाई ऐसे लोगों के खिलाफ है।
ओबामा ने कहा कि ये संगठन लोगों को अपने संगठन में शामिल करते हैं और युवाओं को कट्टर बनाने की कोशिश करते हैं। इन संगठनों की विचारधारा को पूरी तरह से खत्म करना होगा जो कि दुनियाभर के लिए चुनौती बन गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications