अमेरिका की शांति और सुरक्षा के लिए चीन खतरनाक, जो बाइडेन के बयान के बाद चीन ने भी धमकाया

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका की सुरक्षा, समृद्धि और लोकतांत्रिक विचारों के लिए चीन को बड़ा खतरा बताया है।

Joe Biden Statement on china: वाशिंगटन: चीन (China) को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने पहली बार बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका (America) की समृद्धि और सुरक्षा के लिए चीन सबसे बड़ा खतरा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन का ये बयान उस वक्त आया है जब पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और चीन के बीच का विवाद काफी बढ़ गया है और ताइवान को लेकर दोनों देश आमने-सामने खड़े हैं।

JOE BIDEN

अमेरिका के लिए खतरनाक चीन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ दी थी। उन्होंने ट्रेड वार का ऐलान करने के साथ ही चीन के खिलाफ लगातार आक्रामक रणनीति बनाई। माना जा रहा था कि अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होने के बाद स्थिति बदल सकती है। मगर, जो बाइडेन के सत्ता संभालते ही चीन ने अमेरिका की नाक में दम करना शुरू कर दिया। ताइवान को सीधी धमकी देने के साथ ही तय हो गया है कि बाइडेन के शासनकाल में भी चीन और अमेरिका के संबंध खराब ही रहेंगे।

अमेरिका के नये राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान में कहा है कि, 'अमेरिका का मानना है कि अमेरिका की समृद्धि, घरेलू सुरक्षा और लोकतांत्रित मूल्यों के रास्ते में चीन सीधी चुनौती है। चीन ने अमेरिका के साथ व्यापारिक नीतियों का भी खुलेआम उल्लंघन किया है, फिर भी हम अमेरिका के हित में बीजिंग के साथ काम करने को तैयार हैं।'

xi jinping

ताइवान पर तनातनी

चीन ने ताइवान के जरिए अमेरिका को सीधी चुनौती दे दी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच सीधी लड़ाई की नौबत तक बनने लगी है। ताइवान के सिर पर अमेरिका का सीधा हाथ है और चीन ने ताइवान को धमकी दी है, कि ताइवान का आजादी मांगना मतलब चीन के खिलाफ लड़ाई छेड़ देना है। जिसके बाद अमेरिका और चीन आमने सामने आ गये हैं। ताइवान की सुरक्षा के लिए अमेरिकी जहाज पहुंच चुका है, जिसे चीनी सीधे निशाने पर ले रखा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी भी वक्त चीन और अमेरिका के बीछ ताइवान में झड़प हो सकती है।

चीन की धमकी

चीनी की पिपल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को सीधी धमकी दे दी है। PLA ने कहा है कि ताइवान स्ट्रेट में अमेरिकी दखलअंदाजी को जबाव देने के लिए चीन पूरी तरह से तैयार है। PLA के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने कहा है कि ताइवान स्ट्रेट में आए अमेरिकी वारशिप (USS John S. McCain) पर चीनी सेना की पूरी नजर है। अमेरिका ताइवान क्षेत्र में शांति को खतरे में डालने की कोशिश कर रहा है।चीन ने अमेरिका को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि ताइवान में कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है। चीन ने अपनी सेना को पूरी तरह से सावाधान कर दिया है।

ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के बीच जुबानी लड़ाई तेजी से जारी है। साथ ही ताइवान में हालात भी ऐसे बनने लगे हैं जो युद्ध की तरफ इशारे कर रहैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि ताइवान स्ट्रेट में चीन और अमेरिका की लड़ाई हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+