पीएम मोदी नहीं राष्ट्रपति बनने के बाद इस देश के पीएम को भेजा ट्रंप ने इनवाइट
ऑफिस संभालते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को भेजा व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण। ईरान के साथ हुई परमाणु डील पर चर्चा के लिए अमेरिका जाएंगे नेतान्याहू।
जेरुसलम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद अपना ऑफिस संभाल लिया। व्हाइट हाउस पहुंचे ही ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को बुलावा भेजा है। फरवरी में नेतान्याहू वाशिंगटन जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नेतान्याहू के बीच यह मुलाकात अगले माह यानी फरवरी में होगी। नेतान्याहू पहले नेता हैं जिनसे ट्रंप मुलाकात करेंगे।

फरवरी में होगी मीटिंग
इजरायल के प्रधानमंत्री ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतान्याहू को फरवरी में मुलाकात के लिए बुलाया है। अभी इस मुलाकात की तारीख पर फैसला होना बाकी है।' ट्रंप के इनवाइट से पहले इजरायल ने ईस्ट जेरुसलम में सैंकड़ों शेल्टर होम्स की मंजूरी दी है। ट्रंप की ओर से फोन कॉल के जरिए नेतान्याहू को यह इनवाइट दिया है। दोनों नेताओं के बीच काफी अच्छी बातचीत हुई। दोनों ने नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत के अलावा ईरान की ओर से बढ़ते खतरे पर बातचीत की सहमति जताई है। ट्रंप के इनवाइट से साफ है कि नए प्रशासन का नजिरया ईरान पर काफी सख्त होने वाला है। ट्रंप ने बातचीत के दौरान अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से जेरुसलम लाने पर कोई भी सलाह नहीं दी।
ईरान पर हुई है चर्चा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस फोन कॉल के बारे में मीडिया को जानकारी दी और बातचीत को काफी अच्छा बताया। नेतान्याहू के ऑफिस से जानकारी दी गई है कि दोनों ने नेताओं ने ईरान के साथ हुई न्यूक्लियर डील, फिलीस्तीन के साथ शांति प्रक्रिया और दूसरे मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जाहिर की ताकि इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रखी जा सके। अपने पूरे चुनावी अभियान में डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को समर्थन देने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर जेरुसलम को देश की राजधानी के तौर प चिन्हित करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications