ट्रंप की सफलता के लिए राष्ट्रपति ओबामा ने मीडिया को बताया दोषी
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी में सबसे आगे डोनाल्ड ट्रंप की सफलता के लिए कुछ हद तक मीडिया जिम्मेदार है।

मीडिया के इवेंट में बोल रहे थे ओबामा
मीडिया की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ओबामा ने कहा कि किसी को भी माइक्रोफोन देना काफी नहीं होता। आपको बता दें कि ट्रंप अपने बयानों की वजह से काफी विवादों में हैं। इसके बावजूद वह दावेदारी में सबसे आगे चल रहे हैं।
पाकिस्तान को ट्रंप ने बताया बड़ा खतरा
नाम लिए बिना ट्रंप की ओर इशारा
अपने संबोधन में ओबामा ने ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा ट्रंप की तरफ था। ओबामा ने कहा कि वह जहां भी वो जाते हैं लोग पूछते हैं कि अमेरिकी राजनीति में क्या हो रहा है।
ओबामा ने कहा कभी अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बनेंगे ट्रंप
यह ऐसी जगह है जहां पागलपन या सनक से भरीं चीजें नहीं हो सकतीं हैं। ओबामा के मुताबिक राजनेता, जर्नलिस्ट और आम लोग अमेरिका में कड़वाहट भरे राजनीतिक माहौल के लिए जिम्मेदार हैं।
मीडिया को मिले अरबों डॉलर पर सवाल
उन्होंने कहा कि मीडिया को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदारों को और गहराई से जानने की कोशिश करनी चाहिए। ओबामा ने मीडिया में लगे अरबों डॉलरों का जिक्र भी किया और कहा कि इसकी भी कोई जवाबदेही होनी चाहिए।
पांच अप्रैल को विस्कॉन्सिन में अहम प्राइमरी चुनाव होने वाले हैं। इसमें डोनाल्ड ट्रंप और टेड क्रूज के बीच कड़ी टक्कर है।












Click it and Unblock the Notifications