Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान-2 के लैंडर से Lander Vikram का संपर्क, ऑर्बिटर ने कहा- स्वागत है दोस्त
Chandrayaan- 3 ने लैंडिंग से पहले इसरो ने मिशन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया है कि चंद्रयान-2 के लैंडर से लैंडर विक्रम का संपर्क स्थापित हो चुका है। ऐसे में एक और रास्ता मिल गया है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को शाम भारतीय समयानुसार करीब 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है। इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर अपडेट जारी किया है। जिसमें कहा गया कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित हो चुका है। ऐसे में इसरो के पास प्रोपल्शन मॉड्यूल के अलावा लैंडर तक पहुंचने का एक और रास्ता मिल गया है।
Chandrayaan- 3 ने लैंडिंग से पहले लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) से कैप्चर की गई खास तस्वीरें भेजी हैं। इसरो ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इसरो ने लिखा लिखा है कि ये चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें हैं, जिसे लैंडर एलएचडीएसी ने कैप्चर किया है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी बयान में कहा गया है कि चंद्रयान-2 के आर्बिटर से दो तरफा संचार स्थापित हो चुका है। अपने पोस्ट में इसरो ने कहा, चंद्रयान-2 की विफलता के बाद ये ऑर्बिटर PRADAN चंद्रमा ऊपर 100 किमी x 100 किमी की कक्षा में मंडरा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में, इसरो ने कहा कि ऑर्बिटर ने लैंडर विक्रम को एक स्वागत संदेश भेजा है।
अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पोस्ट में कहा, "सीएच-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से सीएच-3 एलएम का स्वागत किया है। दोनों के बीच दो-तरफा संचार स्थापित हो गया है। ऐसे में MOX के पास अब एलएम तक पहुंचने के लिए एक से अधिक रास्ते उपलब्ध हो गए हैं।"












Click it and Unblock the Notifications