मशहूर अमेरिकी मॉडल का हाथ बंधा शव रेफ्रिजरेटर में मिला, गर्भवती मालेसा मूनी के साथ की गई मारपीट
Maleesa Marie: अमेरिका की प्रसिद्ध मॉडल मालेसा मैरी मूनी की हत्या की गई थी और अटॉप्सी रिपोर्ट से पता चला है, कि मालेसा मैरी मूनी गर्भलती थीं। लॉस एंजिल्स में एक रेफ्रिजरेटर से उनका हाथ बंधा हुआ शव बरामद किया गया था। उनकी कलाइयों और टखनों को कसकर बांधा गया था और अटॉप्सी रिपोर्ट से पता चला है, कि मॉडल को बांधकर पीटा गया था।
मालेसा मैरी मूनी के शव का मेडिकल परीक्षण लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल परीक्षक विभाग ने किया है और बताया है, कि मौत का कारण मॉडल के साथ की गई हिंसा है। अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल के शरीर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था और उनके शरीर में अल्कोहल और कोकीन के अंश भी मिले हैं।

31 साल की मॉडल मालेसा मैरी मूनी का शव 12 सितंबर को उसके डाउनटाउन लॉस एंजिल्स अपार्टमेंट में रेफ्रिजरेटर के अंदर पाया गया था। मलीसा को आखिरी बार 6 सितंबर को उसके अपार्टमेंट में देखा गया था। 12 सितंबर को, उसकी मां के अनुरोध के बाद अधिकारी उनके अपार्टमेंट की जांच करने आये थे और फिर उनका शव बरामद किया गया था।
मेडिकल परीक्षक ने जांच रिपोर्ट में लिखा है, कि "शव परीक्षण में देखी गई दर्दनाक चोटों को आम तौर पर अपने आप में गंभीर रूप से जीवन के लिए खतरा नहीं माना जाता है। लेकिन, जिन परिस्थितियों में मूनी के बॉडी को पाया गया, उसके आधार पर, इन चोटों से पता चलता है, कि वह अपनी मृत्यु से पहले हिंसात्मक शारीरिक विवाद में शामिल थी।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह "अनिश्चित" है कि उनकी दुखद मौत में शराब या नशीली दवाओं की क्या भूमिका है। हत्या के सिलसिले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मालेसा की बहन जॉर्डिन पॉलीन ने कहा कि मॉडल दो महीने की गर्भवती थी।
24 वर्षीय जॉर्डिन ने कहा, "वह बहुत उत्साहित थी और मुझे पता है कि वह वास्तव में एक बच्चा चाहती थी, और यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में वह हमेशा बात करती थी।" उन्होंने कहा कि मालेसा की मौत के बाद उसके प्रेमी "दिल टूट गया है।"
मॉडल की बहन जॉर्डिन ने कहा, कि "सच कहूं तो यह बहुत खून जमाने वाला था। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया। कालीन के हिस्से फट गए थे और रेफ्रिजरेटर गायब हो गया था। उस रात जो कुछ भी हुआ वह बेहद डरावना और दर्दनाक हुआ होगा। मुझे पता है वह बहुत डरी होगी। मुझे इसके बारे में सोचने से भी डर लगता है।"












Click it and Unblock the Notifications