Pakistan: हथियारबंद लुटेरों ने पॉल्ट्री फॉर्म पर बोला धावा, 3 ट्रकों में 5000 मुर्गे भरकर हुए फरार
लूटेरे अपने साथ तीन मिनी ट्रक और दो मोटरसाइकिल लेकर आए थे। लूटेरों ने मुर्गियों को ट्रक में ट्रांसफर किया और भाग गए।

Image: Oneindia
पड़ोसी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है। हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि पेट्रोल की कीमतें रिकॉर्ड कीमतों पर बिक रही हैं। नए आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में 250 रुपये और डीजल का रेट 263 रुपये पर पहुंच गया है। बीते दिनों पाकिस्तान में सस्ते दर पर आटा खरीदने के लिए सैकड़ों लोगों को घंटों इंतजार करते और इसके लिए लड़ते-झगड़ते कई वीडियो वायरल हुए थे। इसी बीच अब पाकिस्तान में एक लूटपाट की घटना सामने आई है, जिसकी चर्चा दुनिया भर में हो रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगभग एक दर्जन हथियार बंद लोगों ने एक पोल्टी फॉर्म लूट लिया है।
एक दर्जन हथियारबंद लोगों ने धावा बोला
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब प्रांत के रावलपिंडी जिले में में एक 12 हथियारबंद लोगों ने एक पोल्ट्री फार्म पर धावा बोल दिया। लूटपाट के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बना लिए और 5 हजार चूजों को लेकर वहां से फरार हो गए। इन चूजों की कीमत लगभग 3 लाख पाकिस्तानी रुपये बताई जा रही है। फार्म के मालिक वकास अहमद ने एक एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
3 मिनी ट्रक लेकर आए थे लुटेरे
वकास अहमद ने एफआईआर में कहा है कि दस से बारह की संख्या में हथियार लिए लोगों ने गुरुवार को उनके पोल्ट्री फार्म पर धावा बोल दिया था। इस दौरान उन लुटेरों ने 3 कर्मियों को बंधक बना लिया और फिर लूटपाट को अंजाम दिया। लूटेरे अपने साथ तीन मिनी ट्रक और दो मोटरसाइकिल लेकर आए थे। लूटेरों ने मुर्गियों को ट्रक में ट्रांसफर किया और भाग गए। प्राथमिकी में कहा गया है कि लुटेरों ने मुर्गियों को अपने ट्रकों में डालकर भागने से पहले फार्म कर्मचारियों को बांध कर वॉशरूम में बंद कर दिया था।
3 लाख कीमत के थे चूजे
सुबह होने पर तीनों कर्मचारियों को स्थानीय ग्रामीणों ने रिहा किया। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक अपराधियों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस लूट की बाजार कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है।












Click it and Unblock the Notifications