डोकलाम पर दोस्‍ती की ड्रामेबाजी के पीछे दुश्‍मनी की स्क्रिप्‍ट लिख रहा चीन

डोकलाम विवाद हल होने के बाद चीन की ओर से कई बार भारत के नाम दोस्‍ती के पैगाम भेजे गए। टकराव के दौरान युद्ध की धमकी देने वाला चीनी मीडिया भी डोकलाम विवाद हल होने के बाद भारत की शान..

Recommended Video

    Doklam Stand Off: Chinese troops still remains near Doklam's disputed areas | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। डोकलाम विवाद हल होने के बाद चीन की ओर से कई बार भारत के नाम दोस्‍ती के पैगाम भेजे गए। टकराव के दौरान युद्ध की धमकी देने वाला चीनी मीडिया भी डोकलाम विवाद हल होने के बाद भारत की शान में कसीदे पढ़ता दिखाई दिया। चीन सरकार और मीडिया के इस बदले रुख के बाद भारत में ऐसा माहौल बनता दिखाई दिया कि अब सबकुछ ठीक-ठाक हो गया है, लेकिन ड्रैगन इतनी आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है। दोस्‍ती के ड्रामे के बीच चीन लगातार दुश्‍मनी स्क्रिप्‍ट लिख रहा है। बीते दो दिनों में एक-दो नहीं बल्कि चीन की तीन-तीन साजिशों का पर्दाफाश हुआ है।

    साजिश नंबर एक

    साजिश नंबर एक

    डोकलाम में पिछली बार जिस ट्राई जंक्‍शन पर बखेड़ा खड़ा हुआ था, वहां से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर चीन सड़क का निर्माण कर रहा है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि डोकलाम में पिछली बार जो टकराव हुआ था, वह भी सड़क निर्माण को लेकर ही हुआ था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन जिस जगह सड़क बना रहा वहां उसके करीब 500 सैनिक मौजूद हैं।

    साजिश नंबर दो

    साजिश नंबर दो

    डोकलाम विवाद हल को भले ही मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा हो, लेकिन यकीन मानिए चीन का खतरा अभी टला नहीं है। गुरुवार को एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा कि डोकलाम एरिया की चुम्बी घाटी में चीन के सैनिक अब भी मौजूद हैं, हम उम्मीद करते हैं कि वो वहां से जल्दी ही लौट जाएंगे।

    साजिश नंबर तीन

    साजिश नंबर तीन

    चीन की प्रोपेगेंडा मशीनरी लगातार भारत को नीच दिखाने के लिए काम कर रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चीन ने हाल में एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उसने अपने नागरिकों से कहा कि व‍ह भारत में प्रतिबिंधित इलाकों जैसे- अंडमान निकोबार आईलैंड पर न जाएं। दिल्‍ली स्थित चीनी एंबेसी ने अपने नागरिकों से यह भी कहा है कि वे बॉर्डर के इलाकों में फोटोग्राफी न करें। चीन की एडवाइजरी से साफ लगता है कि वह खुद अभी यह मानकर नहीं चल रहा है कि भारत से उसके संबंध सामान्‍य हो चुके हैं। आपको बता दें कि डोकलाम विवाद हल होने के बाद चीन की यह पहली ट्रैवल एडवाइजरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+