ओबामा के भारत आने से खुश हैं अमेरिका के इंडस्ट्रीयलिस्ट्स
वाशिंगटन। एसोचैम ने बुधवार को भारत और अमेरिका के लीडिंग सीईओ पर एक सर्वेक्षण जारी किया। सर्वे में कहा गया है कि अमेरिका के कॉरपोरेट वर्ल्ड के लीडिंग सीईओ राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे को लेकर काफी खुश हैं। अमेरिकी कॉरपोरेट वर्ल्ड भारत में भाजपा के सत्ता में आने के बाद घरेलू बाजार की पहुंच के दायरे को समझना चाहता है।

एसोचैम ने कहा कि भारत के बड़े शहरों और वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो और बोस्टन जैसे अमेरिकी शहरों में प्रमुख भारतीय और अमेरिकी उद्यमियों के बीच छह जनवरी से 16 जनवरी के बीच यह सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण एसोचैम के न्यूयॉर्क कार्यालय ने अपने सहयोगी चैनलों के साथ मिलकर किया है।
एसोचैम के अध्यक्ष राणा कपूर ने इस बात पर बल दिया कि ओबामा के भारत दौरे का लाभ द्विपक्षीय संबंधों से परे है। इससे बाकी देशों में यह संदेश जाएगा कि भारत कारोबार के लिहाज से बेहतर जगह है।"
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि इस दौरे से कई अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाएं दिलचस्पी के साथ भारत की तरफ रुख करेगी। इस समय ओबामा का दौरा परिवर्तनकारी होने जा रहा है। यहां तक कि दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में भी पूरा ध्यान अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के भारत दौरे पर है।
118 में से लगभग 72 प्रतिशत कॉर्पोरेट दिग्गजों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रपति ओबामा भारतीय बाजारों में अमेरिकी कंपनियों के समक्ष मौजूद बाधाओं को दूर करने और अमेरिकी कंपनियों की घरेलू बाजार में अधिक पहुंच बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रोत्साहित करेंगे।
अमेरिकी कंपनियां भारत सरकार के कुछ प्रमुख कार्यक्रमों जैसे मेक इन इंडिया, स्मार्ट शहर, साफ-सफाई (स्वच्छ भारत अभियान) और नवीकरणीय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा में बड़े स्तर पर साझेदारी करने के लिए उत्सुक हैं।
इसी तरह से भारतीय शहरों -बेंगलुरू, हैदराबाद, पुणे, गुड़गांव और चेन्नई में प्रमुख कंपनियों के सीईओ अमेरिका में आउटसोर्सिग कारोबार में भारतीय आईटी कंपनियों के समक्ष समस्याओं के समाधान के लिए मोदी की तरफ देख रहे हैं।
राणा कपूर की मानें तो सच्चाई यह है कि बड़ी संख्या में भारतीय आईटी कंपनियां अमेरिका में भारी निवेश कर रही हैं, जिससे अमेरिकी नागरिकों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। भारत में कंपनियों के निचले क्रम का ढांचा अमेरिकी कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला का ही हिस्सा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications