पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अफेयर्स को लेकर किया नया खुलाया
Recommended Video

वॉशिंगटन। अमेरिकी एडल्ट एक्टर स्टॉर्मी डैनियल्स (स्टेफनी क्लिफर्ड) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों का खंडन किया है। डैनियल्स ने बयान जारी डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने रिश्तें को लेकर स्पष्ट खंडन किया है। हाल ही में अमेरिकी मीडिया द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर कहा था कि चुनाव में डैनियल्स को चुप कराने के लिए ट्रंप के वकील ने करीब 83 लाख रुपये की पेशकश की थी। इस रिपोर्ट को व्हाइट हाउस ने फेक खबर बताते हुए कहा था कि राष्ट्रपति की छवि को खराब करने के लिए मीडिया ऐसा कैंपेन चला रहा है।

डैनियल्स का बयान...
स्टॉर्मी डैनियल्स ने अपने बयान में कहा, 'पिछले कुछ हफ्तों से कई लोग मुझसे डोनाल्ड ट्रंप के साथ यौन संबंधों को लेकर अनगिनत बार पूछ चुके हैं। हालांकि, सच्चाई ये है कि मैं इससे पहले साल 2006, 2011, 2016, 2017 और एक बार फिर से 2018 में भी किसी भी प्रकार के रिश्तों से इनकार करती हूं। कुछ टेबलॉयड्स ने दावा किया कि मैंने पैसे लेकर रिश्तों को छुपाया, लेकिन ऐसा तो कभी हुआ ही नहीं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल प्रकाशित की थी खबर
इससे पहले अमेरिकी मीडिया 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पर्सनल अटॉर्नी (वकील) ने एक पॉर्न स्टार को चुप कराने के लिए करीब 1,30,000 डॉलर (करीब 83 लाख रु.) की व्यवस्था की। पोर्ट के मुताबिक, 2016 आम चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक पूर्व पॉर्न स्टार अपने कथित यौन संबंधों के खुलासा करने जा रही थी, जिसे भारी भरकम पैसा देकर चुप करवाया गया। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस खबर को बकवास बताया था।

मेलानिया और ट्रंप के रिश्तों में हुई थी खटपट
बता दें कि द वॉल स्ट्रीट जर्नल की इस रिपोर्ट के बाद ट्रंप और अमेरिकन फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के रिश्तों में खटपट की खबर आई थी। यूएस मीडिया के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के साथ मेलानिया को भी दावोस जाना था, लेकिन उन्होंने अचानक इस प्रोग्राम के रद्द कर दिया था। डैनियल्स एबीसी के टीवी शो 'जिम्मी किम्मेल लाइव' के शो में नजर आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications