Pope Francis: संभोग पर पोप फ्रांसिस ने ऐसा क्या कह दिया, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है
पोप फ्रांसिस ने सेक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को जारी एक डाक्यूमेंट्री में उन्होंने सेक्स के गुणों की प्रशंसा की है। उन्होंने सेक्स को ‘ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गई खूबसूरत चीजों में से एक’बताया है।

Image: File
कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरु पोप फ्रांसिस की एक डॉक्यूमेंट्री 5 अप्रैल को रिलीज की गई है। इस डॉक्यूमेंट्री में पोप फ्रांसिस ने सेक्स को ईश्वर द्वारा मनुष्य को दी गई खूबसूरत चीजों में से एक बताया है। पोप ने हस्तमैथुन पर भी बात की है।
86 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने पोप फ्रांसिस ने डिज्नी प्रोडक्शन की डॉक्यूमेंट्री, ' द पोप आन्सर्स' (The Pope Answers) में ये बातें कहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पोप ने बीते साल करीब 20 साल के 10 युवाओं से बात की थी। यह डॉक्यूमेंट्री उसी बातचीत पर आधारित है।
बातचीत के दौरान युवा उनसे कई विषयों पर सवाल करते हैं। इसमें पोप से चर्च के भीतर एलजीबीटी अधिकार, गर्भपात, पोर्न इंडस्ट्री, सेक्स, धर्म और यौन शोषण सहित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए हैं। इसी दौरान उन्होंने सेक्स को ईश्वर द्वारा इंसान को दी गई सबसे खूबसूरत चीज बताया।
हस्तमैथुन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'अपने आप को सेक्शुअली अभिव्यक्त करना समृद्धि है, इसलिए जो चीज आपको असल सेक्सुअल अभिव्यक्ति से दूर करती है, वो इस समृद्धि को कम करती है। इस दौरान उन्होंने एलजीबीटी को लेकर भी अपनी बात रखी।
पोप ने कहा कि कैथोलिक चर्च को एलजीबीटी समुदाय के लोगों का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सभी इंसान ईश्वर की संतान हैं। ईश्वर किसी को अस्वीकार नहीं करता, ईश्वर एक पिता है और मेरे पास किसी को चर्च से निकालने का कोई अधिकार नहीं है।'
पोप फ्रांसिस ने महिलाओं से जुड़े अधिकारों पर भी बात की। उन्होंने गर्भपात को लेकर कहा कि पादरियों को गर्भपात कराने वाली महिलाओं के प्रति दयालु होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि गर्भपात की प्रथा को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
पोप फ्रांसिस ने कहा, 'अगर किसी महिला ने गर्भपात कराया है तो उसका साथ देना एक बात है और गर्भपात को सही ठहराना दूसरी बात है।' पोप की इन टिप्पणियों को वैटिकन चर्च के आधिकारिक अखबार, L'Osservatore Romano ने भी प्रकाशित किया है।












Click it and Unblock the Notifications