पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर, अस्थमा से जुड़ी समस्या से जूझ रहे, कभी भी बिगड़ सकती है स्थिति
पोप फ्रांसिस की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वो पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से अस्थमा से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके कारण उन्हें अधिक मात्रा में ऑक्सीजन दी जा रही है। वेटिकन न्यूज़ ने रविवार को एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पोप का रोम के जेमेली अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वेटिकन न्यूज के मुताबिक, 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें खून की कमी (एनीमिया) से जुड़ी समस्या भी है, जिसके कारण उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया। बता दें कि पोप फ्रांसिस रक्त परीक्षण से पता चला कि उन्हें एनीमिया से जुड़ी थ्रोम्बोसाइटोपेनिया है, जिसके कारण उन्हें रक्त चढ़ाने की आवश्यकता है।

पोप के स्वास्थ्य पर अपडेट साझा डॉक्टरों का कहना है कि फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है और उनकी स्थिति किसी भी तरह से खतरे से बाहर नहीं है। आज सुबह पोप फ्रांसिस को लंबे समय तक अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके लिए उन्हें धिक मात्रा में ऑक्सीजन दी जा रही है।
रोम के जेमेली अस्पताल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पोप की देखभाल करने वाली टीम के प्रमुख डॉ. सर्जियो अल्फिएरी और वेटिकन की स्वास्थ्य सेवा के उप निदेशक डॉ. लुइगी कार्बोन ने कहा कि पोप को "कम से कम" अगले पूरे सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ेगा और वह पूरी तरह से "खतरे से बाहर" नहीं हैं।
डॉ. अल्फिएरी ने बताया कि पोप फ्रांसिस वेंटिलेटर पर नहीं हैं, लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, वे कुर्सी पर सीधे बैठने, काम करने और अपने आस-पास के लोगों के साथ मजाक करने की स्थिति में है। बता दें, पिछले 600 वर्षों में बेनेडिक्ट सेवानिवृत्त होने वाले पहले पोप बने थे, उन्होंने 2013 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications