हिट एंड रन में मारे गए कनाडाई परिवार को मुस्लिम होने के कारण बनाया गया निशाना: पुलिस

कनाडा में एक मुस्लिम परिवार के 4 सदस्यों की हत्या पर पुलिस ने कहा है कि मुस्लिम परिवार पर हुआ यह हमला नफरत से प्रेरित था।

ओटावा, 8 जून। कनाडा में एक मुस्लिम परिवार के 4 सदस्यों की हत्या पर पुलिस ने कहा है कि मुस्लिम परिवार पर हुआ यह हमला नफरत से प्रेरित था। पुलिस ने कहा कि यह हमला पूर्व नियोजित था। 20 वर्षीय नथानिएल वेल्टमैन पर इन लोगों को अपने ट्रक से कुचलकर मारने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार लंदन के रहने वाले वेल्टमैन ने मौका देखकर चारों लोगों को अपनी गाड़ी कुचल दिया और वहां से ट्रक में फरार हो गया।

Canada

स्थानीय पुलिस ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि यह हमला पूर्वनियोजित था और घृणा से प्रेरित था। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि पीड़ितों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम थे।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को कर लिया है। पुलिस ने गवाहों के हवाले से कहा कि आरोपी ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी और उन्हें कुचलकर ट्रक को तेज गति से वहां से भगा ले गया।

यह भी पढ़ें: भारत में अब तक ठीक हो चुके हैं 95,527 कोरोन मरीज, रिकवरी दर अब 48.07 फीसदी

सोमवार को डिटेक्टिव सुप्रिटेंडेंट पॉल वेट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस संभीवित आतंकवाद की धाराएं लगाने पर विचार कर रही है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि यह मुस्लिमों से घृणा का मामला है।

इस हमले में मारे गए लोगों में एक 74 और एक 44 वर्षीय महिला, एक 46 वर्षीय पुरुष और एक 15 साल की लड़की शामिल है। वहीं परिवार का 9 वर्षीय लड़का गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह हेट ग्रुप का सदस्य भी नहीं है।

पीएम जस्टिन ट्रूडो ने की हमले की निंदा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह इस घटना से काफी डरे हुए हैं। हम इस हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं। हमें अस्पताल में भर्ती एक बच्चे के बारे में भी पता चला हम उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद हैं कि वह जल्द ही ठीक हो गाएगा। हम इस्लामोफोबिया को खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाना जारी रखेंगे।

कनाडाई पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार ने मारे गए लोगों के नाम उजागर न करने का आग्रह किया है। कनाडाई मुसलमानों की राष्ट्रीय परिषद के प्रमुख मुस्तफा फारूक ने इस हमले को लेकर कहा, 'यह कनाडा की धरती पर एक आतंकवादी हमला है और इसे इस तरह से माना जाना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+