Spider Monkey: बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था बंदर, देखकर उड़े पुलिस के होश

नई दिल्ली: हाल ही में मैक्सिकन पुलिस ने एक ड्रग तस्कर गिरोह पर कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान दोनों ओर से खूब गोलियां चलीं। जिसमें 11 अपराधी मारे गए, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कार्रवाई के बाद सर्च अभियान में पुलिस को एक बंदर का शव बरामद हुआ, जिसने बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुई थी। उसे देख सबके होश उड़ गए।

स्पाइड बंदर नाम दिया

स्पाइड बंदर नाम दिया

बुलेट प्रूफ जैकेट वाले बंदर की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। बहुत से लोग इसे फेक फोटो बता रहे थे, लेकिन अब पुलिस ने इस फोटो को सही बताया है। इसे स्पाइडर बंदर नाम भी दिया गया।

क्यों पहनाई जैकेट?

क्यों पहनाई जैकेट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंदर ने एक खास तरह की बुलेट प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। साथ ही वो हवा में अपने पंजे को उठाकर पीठ के बल लेटा हुआ था। जांच में पता चला कि वो भी पुलिस की गोली का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वो बंदर पालतू था, लेकिन अभी तक पुलिस को ये पता नहीं चल पाया है कि उसे बुलेट प्रूफ जैकेट क्यों पहनाई गई थी।

भारी हथियार बरामद

भारी हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक गिरोह का ठिकाना पूर्व एज्टेक शहर टेक्सकाल्टिट्लान में था। एक पशु चिकित्सक और विश्वविद्यालय के एक्सपर्ट उस बंदर के शव की जांच करेंगे। इस हमले में सात से 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने 20 असॉल्ट राइफल, हैंडगन और गोला-बारूद समेत तमाम हथियारों को पकड़ा है।

घर से भागा टाइगर

घर से भागा टाइगर

वहीं इस घटना के दिन एक बंगाल टाइगर पश्चिमी मेक्सिकन क्षेत्र नायरिट में टेकुआला की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया कि टाइगर अपने मालिक के घर से भागा है, जो एक गिरोह का सदस्य था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+