चोरी के केस में मच्छर बना सबसे बड़ा 'गवाह', ऐसे पकड़वाया लाखों का माल
नई दिल्ली, 16 जुलाई: शातिर से शातिर अपराधी भी कभी ना कभी गलती कर बैठता है और कोई ना कोई सुराग ऐसा छोड़ देता है, जिससे पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब हो जाती है, लेकिन कभी-कभी पुलिस के अपराधी तक पहुंचने में पसीने छूट जाते हैं। लेकिन चीन में एक ऐसा जुर्म का हैरान कर देने वाला मामला आया है, जहां पुलिस ने एक मच्छर से अपराधी का पता लगा लिया, जिसके बाद जब पुलिस का हाथ उसकी गर्दन तक पहुंचा तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। (तस्वीरें सांकेतिक)

एक मच्छर से बड़ी वारदात का खुलासा
अपने फिल्म, सीरियल या फिर असल में देखा होगा कि किसी भी जुर्म के बाद पुलिस मौका ए वारदात की गहनता से जांच करती हैं और कुछ ऐसी चीजें इकट्ठा करती हैं, जिससे वो क्रिमिनल तक पहुंच सकें। कभी-कभी दिखने में छोटी चीज भी असल में आरोपी को पकड़ने के लिए काफी बड़ा सबूत होता है। हाल ही में चीन से भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां चीन की पुलिस ने एक मच्छर से बड़ी वारदात का खुलासा कर दिया।

चीन के फूजियान प्रांत के फूजो शहर की घटना
चीनी न्यूज वेबसाइट साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के फूजियान प्रांत की फूजो सिटी में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम गिया गया, जिसकी जांच में जुटे पुलिसकर्मियों ने एक मच्छर के सहारे मुजरिम का पता लगा लिया और उसे सलाखों के पीछे भेज दिया। अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर एक मच्छर ने कैसे पुलिस को अपराधी तक पहुंचाया। तो जानिए पूरा घटनाक्रम।

बालकनी से घर के अंदर घुसा चोर
दरअसल, बीते महीने 11 जून को दक्षिण-पूर्वी चीन के फूजियान प्रांत के फूदो में एक चोर दोपहर करीब 1 बजे एक रिहायशी इलाके के अपार्टमेंट में चोरी करने के लिए दाखिल हुआ। चोर ने वहां से काफी कीमती सामान पर हाथ साफ किया, जो लाखों की थी। इतना ही नहीं घर में उसने कुछ वक्त भी बिताया था। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि चोर बालकनी से ही घर के अंदर दाखिल हुआ था, क्योंकि पुलिस के आने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

घर में बनाया खाना और फिर बिताई रात
इतना ही नहीं घर के अंदर घुसने के बाद चोर ने रात बिताने से पहले अंडे और नूडल्स पकाकर खाए। उसने घर के मालिक के बेडरूम में एक कंबल का भी इस्तेमाल किया, क्योंकि पुलिस को घर के अंदर से किचन में उबले अंडे, बची हुई नूडल्स और बिस्तर पर पड़ा हुआ कंबल और तकिया मिला था। जिसके बाद पुलिस समझ गई कि चोर ने पहले घर में वक्त बिताया और फिर कीमती सामान चुराकर भागा।

लिविंग रूम की दीवार पर मिले दो मरे हुए मच्छर
ऐसे में चोरी के बाद पुलिस ने जैसे ही घर के अंदर सबूत के लिए अपनी पैनी नजर दौड़ाई तो उनको लिविंग रूम की दीवार पर दो मरे हुए मच्छर और उसके खून के धब्बे मिले। मच्छर की बॉडी से खून की बूंदें भी निकली थीं, जो दीवार पर ही लगी रह गई। फिर पुलिस ने ब्लड सैंपल के नमूने दीवार से हटा लिए, जिन्होंने बाद में अपने रिकॉर्ड के लिए डीएनए टेस्टिंग के लिए भेज दिया।

ऐसे चोर तक पहुंची पुलिस
डीएनए टेस्ट के बाद पुलिस को जांच में पता लगा कि वो डीएनए एक चाई नाम के अपराधी के मेल खाता है, जिसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है, जिसे बाद में 30 जून को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ के बाद चाई ने अपार्टमेंट में सेंधमारी और चार अन्य चोरी करने का अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने बताया कि दोनों मच्छरों ने चोर को काटा और उसका खून पीने पीया था, जिसके बाद चोर ने उसको मार दिया। ऐसे में वो ही मच्छर पुलिस के लिए मददगार साबित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications