ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे को मारने की साजिश नाकाम, पुलिस ने किए 2 लोग गिरफ्तार
ब्रिटिश प्रधानमंजत्री थेरेसा में की हत्या की साजिश को नाकाम किया गया है। पुलिस ने हत्या के लिए आतंकवादी साजिश रच रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंजत्री थेरेसा में की हत्या की साजिश को नाकाम किया गया है। पुलिस ने हत्या के लिए आतंकवादी साजिश रच रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ लंदन से 20 साल के रहमान और 21 साल के मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया है जो प्रधानमंत्री की हत्या करने का प्लान बना रहे थे।

दोनों आरोपियों को बुधवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में आतंकवादी साजिश रचने के आरोपों पर पेश किया जाएगा। स्काई न्यूज के अनुसार, दोनों की योजना डाउनिंग स्ट्रीट पर आधुनिक विस्फोटक डिवाइस को लॉन्च कर अराजकता फैलाना था और इसका फायदा उठाकर दोनों प्रधानमंत्री पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications