PM Modi Brazil visit: पीएम मोदी का नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बात

PM Modi Brazil visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया गणराज्य के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू के आमंत्रण पर पहली बार नाइजीरिया जा रहे हैं। पिछले पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली यात्रा है। अपनी विदेश यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के अन्य तरीकों पर चर्चा करेंगे। वह नाइजीरिया में भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील, गुयाना की यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे ब्राजील में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह 18-19 नवंबर के बीच ब्राजील के दौरे पर रहेंगे। वहां प्रधानमंत्री जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भारत का रुख रखेंगे और नई दिल्ली घोषणापत्र के परिणामों पर बल देंगे।

PM Modi Brazil visit

पीएम मोदी अफ्रीकी देश नाइजीरिया और दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी है। तीन देशों की यात्रा के दौरान पीएम मोदी का मुख्य कार्यक्रम 18-19 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेना होगा। भारत, जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष ब्राजील और अगले साल के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 गुट का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+