PM Modi UAE Visit: मंदिर के उद्घाटन के बाद गद-गद हुए मोदी, UAE प्रेसिडेंट को दिया स्टैंडिंग ओवेशन
PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के यूएई दौरे पर हैं और आज वो अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले कल उन्होंने 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया था, पीएम मोदी के अहलान मोदी कार्यक्रम को दुनिया का सबसे बड़ा प्रवासी आयोजन किया गया। पीएम मोदी ने कल यूएई के राष्ट्रपति के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अबू धाबी में अहलान मोदी कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों की भारी भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई ने सामुदायिक एकीकरण के मामले में जो हासिल किया है, वह पूरी दुनिया के लिए एक मॉडल है।

LIVE Feed
यूएई प्रसिडेंट की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा कि इस मंदिर का स्वप्न साकार करने में अगर सबसे बड़ा सहयोग है तो वह मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायेद का है। मुझे पता है कि प्रेसिडेंट ऑफ UAE ने करोड़ों भारतीयों की इच्छा को पूरा किया है। उन्होंने 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के दिल जीत लिए हैं। उन्होंने जो काम किया है उसके लिए धन्यवाद शब्द भी छोटा लगता है।
UAE सरकार की तारीफ की
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आशा है कि यूएई में बना ये मंदिर भी मानवता के लिए बेहतर भविष्य के लिए बसंत का स्वागत करेगा। ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सौहार्द्य और वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में यूएई की सरकार की जो भूमिका रही है उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।
इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय
मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज UAE की धरती ने मानवीय इतिहास का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखा है। आज अबु धाबी में भव्य और दिव्य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। इस पल के पीछे वर्षों की मेहनत लगी है। इसमें वर्षों पुराना सपना जुड़ा हुआ है। इसमें भगवान स्वामी नारायण का आशीर्वाद जुड़ा है। आज प्रमुख स्वामी जिस दिव्य लोक में होंगे उनकी आत्मा जहां होगी वहां प्रसन्नता का अनुभव कर रही होगी।
भारतीयों के लिए खुशा का क्षण
अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए, शंकर महादेवन ने कहा, "यह भारत और दुनिया भर में भारतीयों के लिए बेहद खुशी का क्षण है। यह हमारे जीवन का एक ऐतिहासिक क्षण है जहां हम अबू धाबी जैसी भूमि पर एक भव्य और आध्यात्मिक मंदिर देखने जा रहे हैं।”
PM मोदी ने वॉल फॉर हारमनी का जायजा लिया
पीएम मोदी ने वॉल फॉर हारमनी का जायजा लिया। वॉल ऑफ हारमनी UAE की सबसे बड़ी 3-D प्रिंटेड दीवार है। ये 45 मीटर लंबी और 4.5 मीटर ऊंची है। इस दीवार पर विश्व के 26 स्मारकों को दिखाया गया है। इसमें फ्रांस का एफिल टावर, भारत का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी शामिल हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications