Modi In Russia: मेरी मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार: PM मोदी
Modi In Russia Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से रूस की दो दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंच गये हैं। वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर मास्को द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद से यह मोदी की पहली रूस यात्रा हो रही है।

5 जुलाई को विदेश मंत्रालय की स्पेशल ब्रीफिंग के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री के लिए डचा (एक रूसी ग्रीष्मकालीन घर) में एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे और ये एक डिप्लोमेटिक इशारा होता है, जो रूसी राष्ट्रपति चुनिंदा वैश्विक नेताओं के लिए ही आयोजित करते हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी रूस में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें व्यवसाय और छात्र समुदाय शामिल हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे।









Click it and Unblock the Notifications