Pics: सियोल में पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब लोग, मची सेल्फी की होड़
सियोल। भारत के प्रधानमंत्री अपने विदेशी दौरे के तहत आज दक्षिण कोरिया में हैं। मंगोलिया के बाद पीएम मोदी सीधे सोमवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी को देखकर सबसे ज्यादा खुश कोरिया में मौजूद भारतीय मूल के लोग हुए हैं। सियोल में लोग मोदी से हाथ मिलाने को, एक झलक पाने को बेताब दिखे और जिन्हें मौका मिला वो तो सेल्फी खींचने लगे, लोगों का उत्साह काफी जबरदस्त था।
इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर भी किया है। ट्विट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण कोरिया पहुंचने पर लोगों में जबरदस्त उत्साह। भारतीय समुदाय ने दक्षिण कोरिया में प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
आपको बता दें कि पीएम मोदी सियोल में राष्ट्रीय कब्रिस्तान में पुष्पचक्र अर्पित करेंगे। वह भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित एक भोज में भी शामिल होंगे, जिसमें 1,500 लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है।
इसके बाद वह दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाई से बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच कई समझौते होने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राष्ट्रपति पार्क शाम में एक भोज का आयोजन भी करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications