यह है वह सबसे बड़ी मस्जिद जहां सजदा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने दो दिनों के दौर पर यूएई पहुंच गए। पीएम मोदी अबु धाबी जाएंगे और यहां पर वह सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद मस्जिद का भी दौरा करेंगे।

Sheikh-Zayed-Grand-Mosque

पीएम मोदी जिनकी छवि पूर्व में एक विवादित हिंदु नेता की रही है, उनके इस मस्जिद दौरे पर सबकी नजरें लगी हैं। पीएम मोदी पिछले 34 वर्षों में यूएई का दौरा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। इससे पहले वर्ष 1981 में इंदिरा गांधी ने यूएई के दौरे पर गई थीं। यूएई में करीब 26 लाख भारतीय रहते हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी मस्‍जिद

पहले दिन मोदी यहां के मशहूर शेख जायद मस्जिद जाएंगे। एक नजर डालिए इस मस्जिद से जुड़ी कुछ खास बातों पर

  • शेख जायद मस्जिद को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद बताया जाता है।
  • इस मस्जिद को यूएई के स्‍वर्गीय राष्‍ट्रपति शेख जायद बिन सुल्‍तान अल नाहयान ने बनवाया था।
  • वर्ष 1996 में इसका निर्माण शुरू हुआ था और यह 2007 में बनकर तैयार हुई।
  • यह मस्जिद करीब 12 हेक्‍टेयर या फिर 30 एकड़ के एरिया में बनी है।
  • निर्माण में इटली, जर्मनी, मोरक्‍को, पाकिस्‍तान, तुर्की, मलेशिया, इरान, चीन, यूनाइटेड किंगडम, न्‍यूजीलैंड, ग्रीस और यूएई के शिल्‍पकारों शामिल रहे।
  • 3,000 से ज्‍यादा मजूदरों और 38 प्रसिद्ध कंपनियों ने इसके निर्माण में मदद की।
  • इस मस्जिद के निर्माण में पत्‍थरों, सोने, कई बहुमूल्‍य पत्‍थरों के अलावा क्रिस्‍टल और सेरेमिका का भी प्रयोग हुआ है।
  • इसे इटली की कंपनी इंप्रेगिलो ने बनाया है।
  • इस मस्जिद में हाथ का बुना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा कालीन है।
  • कालीन को ईरान में बुना गया।
  • इस पर बैठकर एक बार में 40,000 लोग प्रार्थना कर सकते हैं।
  • मस्जिद में लगे झूमर जर्मनी से आए हैं जिनमें लाखों की मात्रा में क्रिस्‍टल का प्रयोग हुआ है।
  • मस्जिद में भगवान या अल्‍लाह के 99 नाम किबिला पर लिखे हैं।

क्या है एजेंडा

दो दिवसीय दौरे में पीएम न केवल बिजनेस मीटिंग करेंगे, बल्कि भारतीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम का एजेंडा दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्तों को सुधारना है। इसके अलावा, आतंकी संगठन आईएसआईएस की वजह से क्षेत्र में उपजे संकट पर भी बातचीत हो सकती है।

दुबई क्रिकेट स्टेडियम में 17 अगस्त को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसके 50 हजार भारतीयों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। स्टेडियम के बाहर बड़े स्क्रीन लगवाए गए हैं, ताकि बाहर खड़े लोगों को भी पीएम को सुनने में दिक्कत न हो।

कार्यक्रम के दौरान इलाके का तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। गर्मी से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+