पीएम मोदी और कतर के प्रधानमंत्री ने इन मुद्दों पर की द्विपक्षीय वार्ता, प्रवासी भारतीयों का जताया आभार

PM Modi in Qatar: पीएम मोदी ने दोहा में कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री महामहिम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ एक सार्थक बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने भारत-कतर साझेदारी को आगे बढ़ाया। चर्चा में व्यापार और निवेश, ऊर्जा और वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कतर के दोहा में द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने ट्वीट कह कहा कि प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ शानदार मुलाकात हुई। हमारी चर्चा भारत-कतर दोस्ती को बढ़ावा देने के तरीकों पर केंद्रित रही।

पीएम मोदी और कतर के PM ने इन मुद्दों पर की द्विपक्षीय वार्ता

इस दौरान कतर के दोहा में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दोहा में असाधारण स्वागत किया गया। इसके लिए भारतीय प्रवासियों का आभारी हूं।

व्यापार, निवेश, ऊर्जा के मुद्दे पर हुई द्विपक्षीय चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहा में अपने कतरी समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक की। पीएम मोदी और शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने भारत और कतर के बीच दोस्ती को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जयसवाल के अनुसार दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वित्त जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

इससे पहले, पीएम मोदी कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए दोहा पहुंचे। कतर के विदेश राज्य मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यूएई की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद कतर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- UAE के बाद कतर पहुंचे पीएम मोदी, दोहा में अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+