न्यूयॉर्क: पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से की अहम मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी से मुलाकात की। इस मुलाकाता को अमेरिका-ईरान के तनाव के चलते काफी अहम माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडल भी इस दौरान मौजूद रहा। इस बैठक में आतंकवाद, व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा भी की गई। गौरतलब है कि पीएम मोदी 21 सितंबर से अमेरिका के दौरे पर हैं।

शुक्रवार को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने 22 सितंबर को ह्यूस्टन में हाउड मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे। गुरुवार को भी पीएम मोदी की मैराथन बैठकों का दौर जारी है। गौरतलब है कि मंगलवार को नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट तक द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। इस मुलाकात में आतंकवाद, व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।पीएम मोदी 28 सितंबर को अमेरिका से वापस लौटेंगे।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को ड्रोन हमलों से सऊदी तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ था। यमन में ईरान समर्थित हैती विद्रोहियों ने सऊदी की रिफाइनरी पर हमलों की जिम्मेदारी का दावा किया है, मगर अमेरिका ने इसके लिए ईरान को ही दोषी ठहराया है। वहीं ईरान के साथ साल 2015 के बहुपक्षीय परमाणु सौदे से ट्रंप के बाहर निकलने के बाद से ही खाड़ी क्षेत्र में संकट पैदा हो गया है। इसके बाद से ट्रंप ने तेहरान पर कई प्रतिबंध लगाए, जिनमें इसके तेल निर्यात पर लगाया गया प्रतिबंध प्रमुख हैं।












Click it and Unblock the Notifications