फ्रांस के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, बैस्टिल डे परेड में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम मोदी ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरी है। पीएम मोदी फ्रांस के दो दिन के दौरे के लिए रवाना हुए हैं, यहां वह 14 जुलाई को होने वाली बैस्टिल डे परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी की यह छठी फ्रांस यात्रा है।
फ्रांस में 14 जुलाई को नेशनल डे बैस्टिल डे परेड में भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियां भी हिस्सा लेंगी। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

माना जा रहा है कि फ्रांस और भारत के बीच इस दौरान द्विपक्षीय मुलाकात में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम समझौते हो सकते हैं। बता दें कि भारत और फ्रांस के रणनीतिक संबंधों के 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की बात करें तो यह 1998 में हुई थी।
गौर करने वाली बात है कि इमैनुअल मैक्रां जब चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रपति बने थे तो उनकी पीएम मोदी से बात हुई थी। दोनों नेताओं के बीच फोन पर अक्सर बातचीत होती रहती है। हाल ही में ग्लोबल फाइनेंशियल समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से सुझाव भी लिया था।
Recommended Video
फ्रांस की यात्रा को समाप्त करने के बाद पीएम मोदी 15 जुलाई को यूएई पहुंचेंगे। यहां वह यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। दोनों नेताओं के बीच यहां द्विपक्षीय वार्ता होगी और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications