G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान पहुंचे पीएम मोदी, हिरोशिमा में बाइडेन, जेलेंस्की से होगी मुलाकात
भारत G7 देशों का हिस्सा नहीं है, लेकिन हर साल भारत को बतौर अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित किया जाता है। पिछले साल जर्मनी ने भी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न्योता भेजा था।

G7 summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान के हिरोशिमा शहर पहुंच गये हैं। प्रधानमंत्री अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर पूर्वी एशियाई देश का दौरा कर रहे हैं।
उनका सुबह नौ बजे हिरोशिमा के लिए रवाना होने का कार्यक्रम था और अबसे कुछ देर पहले वो हिरोशिमा पहुंच गये हैं।
पीएम मोदी 19 मई से 21 मई तक जी7 शिखर सम्मेलन के लिए हिरोशिमा में रहेंगे। जहां पीएम मोदी खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा सहित वैश्विक चुनौतियों पर दुनिया को संबोधित कर सकते हैं।
जापान शक्तिशाली समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। जी7 बैठक का व्यापक एजेंडा परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक लचीलापन, आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य के इर्द-गिर्द रहेगा।
Recommended Video

पीएम मोदी ने बैठक से पहले क्या कहा?
बैठक के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, कि "मैं जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर जापानी प्रेसीडेंसी के तहत #G7Summit में भाग लेने के लिए हिरोशिमा, जापान के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत-जापान शिखर सम्मेलन के लिए हाल की भारत यात्रा के बाद प्रधान मंत्री किशिदा से फिर से मिलना खुशी की बात होगी।"
पीएम मोदी ने आगे लिखा है, कि "जापान से, मैं पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी का दौरा करूंगा। यह मेरी पहली यात्रा होगी, साथ ही पापुआ न्यू गिनी में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। मैं 22 मई 2023 को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे के साथ संयुक्त रूप से फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन (FIPIC III समिट) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करूंगा।"
अपने पापुआ न्यू गिनी के दौरे को लेकर पीएम मोदी ने लिखा है, कि "मैं आभारी हूं, कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। FIPIC को 2014 में मेरी फिजी यात्रा के दौरान लॉन्च किया गया था, और मैं उन मुद्दों पर PIC नेताओं के साथ जुड़ने की आशा करता हूं जो हमें एक साथ लाते हैं, जैसे कि जलवायु परिवर्तन और सतत विकास, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण, स्वास्थ्य और कल्याण, बुनियादी ढांचा और आर्थिक विकास।"
पीएम मोदी ने लिखा है, कि "FIPIC की व्यस्तताओं के अलावा, मैं पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे, प्रधानमंत्री मारापे और शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले PIC के कुछ अन्य नेताओं के साथ अपनी द्विपक्षीय बातचीत के लिए उत्सुक हूं।"
पापुआ न्यू गिनी का दौरा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे, जहां पहले क्वाड की बैठक होने वाली थी, लेकिन जो बाइडेन के एन वक्त पर दौरा रद्द करने की वजह से क्वाड की बैठक भी कैंसिल हो गई है।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है, कि "मैं प्रधानमंत्री अल्बनीज के निमंत्रण पर सिडनी, ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करूंगा। मैं, हमारी होने वाली द्विपक्षीय बैठक का इंतजार कर रहा हूं, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लेने और इस साल मार्च में नई दिल्ली में आयोजित हमारे पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन पर अनुवर्ती कार्रवाई करने का अवसर होगा। मैं ऑस्ट्रेलियाई सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ भी बातचीत करूंगा और सिडनी में एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय समुदाय से मिलूंगा।"
-
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी?












Click it and Unblock the Notifications