म्यांमार में प्रधानमंत्री मोदी LIVE: हम भारत को रिफॉर्म नहीं, ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं

म्यांमार के दौरे पर पीएम मोदी ने आंग सान सू की से की मुलाकात, कई अहम समझौतों पर दोनों देशों के बीच हुआ करार

नेपिताउ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार के दौरे पर हैं, जहां शाम करीब 4.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी यांगून पहुंचे। यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि म्यांमार में मिनी इंडिया के दर्शन कर रहा हूं। हमने संकल्प किया है कि गरीबी, आतंकवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार मुक्त ग्रीन इंडिया बनाकर रहेंगे। हम भारत को रिफॉर्म नहीं, ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। अगर आज भारत को दुनियाभर में सम्मान की नजर से देखा जा रहा है तो उसका कारण आप हैं।

म्यांमार के दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी

म्यांमार के दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं अपने सामने एक मिनी इंडिया के दर्शन कर रहा हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास म्यांमार को नमन किए बिना पूरा नहीं हो सकता है। ये वो पवित्र धरती है जहां से सुभाष चंद्र बोस ने गरजकर कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। जब नेताजी ने यहां से आजाद हिंद फौज का ऐलान किया तो भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की जड़ें हिल गईं थीं। जब विदेशी ताकतों से भारत को स्वतंत्र कराने के लिए देश के वीरों को अपना घर छोड़ना पड़ता था तो म्यांमार उनका दूसरा घर बन जाता था।

हमने प्रवासियों के कई कदम उठाए: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम देश हित में बड़े और कड़े फैसले लेने से जरा भी नहीं घबराते हैं, क्योंकि हमारे लिए दल से बड़ा देश है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, या जीएसटी, या नोटबंदी हो हमने हर फैसला बिना डर और संकोच के लिया है। नोटबंदी के बाद ऐसे लोगों के बारे में पता चला है जिनके अकाउंट में करोड़ों रुपये जमा हैं लेकिन उन्होंने कभी इनकम टैक्स नहीं भरा। व्यापार को आसान करने के लिए नियम सरल किए जा रहे हैं। दो महीने में कई व्यापारी टैक्स सिस्टम से जुड़े। पोर्ट्स को विकसित करने के लिए सागरमाला परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

'बड़े और कड़े फैसले लेने से जरा भी नहीं हिचकते'

पीएम मोदी ने कहा कि हमने संकल्प किया है कि गरीबी, आतंकवाद, सांप्रदायिकता, भ्रष्टाचार मुक्त ग्रीन इंडिया बनाकर रहेंगे। हम भारत को रिफॉर्म नहीं, ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। अगर आज भारत को दुनियाभर में सम्मान की नजर से देखा जा रहा है तो उसका कारण आप हैं। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता किसी और देश के विदेश मंत्री दूसरे देश में फंसे अपने लोगों के दुख-दर्द को लेकर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जितना परेशान हों। आप सब राष्ट्रदूत हैं, आपने भारतीय संस्कार संजो कर रखे हैं। श्रीलंका में तमिल भाइयों ने इतना प्यार दिया जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता।

भारत और म्यांमार का एक-दूसरे पर भरोसा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और म्यांमार का एक-दूसरे पर भरोसा है। ये समय के साथ और मजबूत होती जा रही है। वसुधैव कुटुम्बकम पर हमें गर्व है, यह हमारी रगों में है। किसी भी प्रकार की आपदा में हम न सिर्फ भारतीयों के लिए बल्कि सभी के लिए सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हैं। भारत उत्तर पूर्व राज्यों को साउथ ईस्ट एशिया का गेटवे मानता है, जिसका रास्ता म्यांमार में खुलता है। भारत का लोकतांत्रिक अनुभव हम म्यांमार के साथ साझा कर रहे हैं।

आंग सान सू की से की थी मुलाकात

इससे पहले पीएम मोदी ने स्टेट काउंसलर आंग सान सू की से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दोनों ही नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई। बैठक के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम म्यांमार द्वारा विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपने सबका साथ सबका विकास के अभियान के तहत मदद करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को म्यांमार के राष्ट्रपति हतिन क्वाव से मुलाकात की थी और इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच के संबंध को मजबूत करने पर बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी का राष्ट्रपति हतिन ने स्वागत किया और उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने नेपिताउ पहुंचे जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

modi-suu

आंग सू की से मुलाकात और पीएम के भाषण के मुख्य अंश

  • म्यांमार के जो लोग भारत आना चाहते हैं उन्हें क्रैटिश वीजा दिया जाएगा- पीएम
  • म्यांमार के 40 नागरिकों को छोड़ने का निर्णय लिया है, जो इस समय भारत की जेलों में बंद है- पीएम
  • भविष्य में हमारे प्रोजेक्ट म्यांमार के हितों को देखते हुए बनाए जाएंगे, आज जो करार किए गए हैं यह दोनों देशों के बीच संबंध को बेहतर करेगा- पीएम
  • पड़ोसी देश होने के नाते दोनों ही देशों के लिए सुरक्षा का मुद्दा एक ही है, लिहाजा हमें इस ओर मिलकर काम करना चाहिए- पीएम
  • मेरा मानना है कि भारत का लोकतांत्रिक अनुभव म्यांमार के लिए भी प्रासंगिक है- पीएम मोदी
  • उग्रवादी और चरमपंथी जिस तरह से हिंसा फैला रहे हैं, वह चिंता का विषय है, हम उम्मीद करते हैं कि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा- पीएम मोदी
  • जिस गर्मजोशी से हमारा स्वागत हुआ है, ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही घर में हूं- पीएम मोदी
  • पीएम मोदी और आंग सू की उपस्थिति में भारत और म्यांमार के बीच हो रहे हैं कई करार पर हस्ताक्षर
  • प्रधानमंत्री मोदी और आंग सू की बीच डेलिगेशन स्तर की बैठक शुरू
  • रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर हो सकती है बात
  • दोनों नेता रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर कर सकते हैं बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+