PM मोदी ने राष्ट्रपति अल-सिसी से की मुलाकात, कहा- भारत और मिस्र के बीच 4,000 साल पुराना रिश्ता

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अल सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।

 Narendra Modi and Abdel Fattah El-Sisi

Image: PTI

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह भेंट नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मंगलवार शाम नई दिल्ली पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और कई अन्य नेता उपस्थित थे। अब्देल फतेह अल सिसी इस साल भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं।

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हैं अल-सीसी

अल सिसी भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। आपको बता दें कि पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी ने एक बयान में कहा कि गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व में भाग लेना और एक सम्मानित अतिथि बनना उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत और मिस्र के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता है।

भारत-मिस्र के बीच 4 हजार साल पुराना संबंधः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं। कल वे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे. मुझे खुशी है कि मिस्र की सैन्य टुकड़ी भी परेड में हिस्सा लेगी।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं मे से हैं। दोनों देशों के बीच कई हजारों सालों का रिश्ता रहा है। 4 हजार साल से भी पहले गुजरात के लोथल पोर्ट के जरिए भारत-मिस्र के साथ व्यापार होता था। उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद को लेकर चिंतित हैं। यह मानवता के लिए बड़ा खतरा है।

राजघाट जाकर बापू को दी श्रद्धांजलि

24-27 जनवरी तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के लिए मिस्र के राष्ट्रपति सिसी के साथ आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया, जिसमें 5 मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। आज पीएम मोदी के साथ अपनी बैठक से पहले, अब्देल फतेह अल सीसी ने राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा मिस्र के राष्ट्रपति ने आज विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी चर्चा की।

राष्ट्रपति मुर्मू संग राजकीय भोज में होंगी शामिल

आज बुधवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अतिथि अब्देल फतेह अल-सीसी के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन करेंगी। वह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ भी बैठक करेंगे और भारत में व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। भारत ने अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को 'अतिथि देश' के रूप में भी आमंत्रित किया है।

Recommended Video

    Abdel Fattah El-Sisi कौन हैं, जो India के 74वें Republic Day के होंगे Chief Guest | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+