बर्फ से ढकी पहाड़ियों में -4 डिग्री तापमान के बीच पीएम मोदी ने खिंचवाई तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दावोस यात्रा से एक फोटो शेयर की है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों के बीच खड़े पीएम मोदी की ये फोटो वायरल हो गई है। सिर्फ कुछ ही घंटों में इस फोटो पर लगभग 6 लाख लाइक्स आ चुके हैं।
Recommended Video

दावोस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 48वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए दावोस पहुंच चुके हैं। मोदी ने वहां दुनिया की टॉप बिजनस कंपनियों के सीईओ के राउंड टेबल मीटिंग की मेजबानी की और बताया की भारत में बिजनेस के लिए कई मौके हैं। मोदी ने अपनी दावोस यात्रा से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देशवासियों के लिए शेयर की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दावोस यात्रा से एक फोटो शेयर की है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच खड़े पीएम मोदी की ये फोटो वायरल हो गई है। सिर्फ कुछ ही घंटों में इस फोटो पर लगभग 6 लाख लाइक्स आ चुके हैं। मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने आया हूं। मैं यहां कई वर्ल्ड लीडर्स से मिलूंगा और उन्हें भारत में विभिन्न आर्थिक अवसरों के बारे में बताऊंगा।'
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने वाले मोदी एचडी देवगौड़ा के बाद पहले प्रधानमंत्री हैं। मोदी के साथ राउंड
टेबल मीटिंग में विजय गोखले, एस जयशंकर और रमेश अभिषेक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। पीएम मोदी की इस मीटिंग में वैश्विक कंपनियों के 40 और भारत के 20 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस राउंड टेबल मीटिंग का नाम 'इंडिया मीन्स बिजनेस' रखा गया था।
ये भी पढ़ें: World Economic Forum 2018: मोदी बोले- इंडिया का मतलब बिजनेस












Click it and Unblock the Notifications