Video: मैक्रों-ट्रंप की ट्विटर जंग पर PM मोदी ने ली चुटकी, ठहाके लगाकर हंसते नजर आए फ्रांस के राष्ट्रपति
G7 समिट 2025 के दौरान एक दिलचस्प पल तब सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) पर हल्के-फुल्के अंदाज में एक व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर दी। यह कमेंट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और मैक्रों के बीच चल रही सोशल मीडिया बहस को लेकर था।
पीएम मोदी के इस मजाकिया अंदाज ने न सिर्फ माहौल को हल्का किया, बल्कि मैक्रों को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। दोनों के बीच की इस हंसी-मजाक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- आप ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं
G7 समिट के मौके पर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों जब एक-दूसरे से गले मिले, तभी मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि, 'इन दिनों आप ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं।'
मैक्रों और ट्रंप के बीच हुई थी तीखी नोंकझोंक
यह बयान सीधे उस विवाद की ओर इशारा कर रहा था जिसमें मैक्रों और ट्रंप के बीच हाल ही में ट्विटर पर तीखी नोंकझोंक हुई थी। पीएम मोदी की यह टिप्पणी न सिर्फ हल्के अंदाज में दी गई, बल्कि बेहद सटीक भी रही।
क्या था ट्रंप और मैक्रों के बीच विवाद?
दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने G7 समिट में यह सुझाव दिया था कि ट्रंप, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष विराम (Ceasefire) के लिए पहले ही समिट छोड़कर वॉशिंगटन रवाना हो गए हैं। इस पर ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और मैक्रों को जानबूझकर ध्यान खींचने वाला (Publicity-seeking) करार देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'इमैनुएल हमेशा गलत बोलते हैं। उन्हें नहीं पता कि मैं वॉशिंगटन क्यों जा रहा हूं।'
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
पीएम मोदी की टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि, 'अब बेचारे ट्विटर पर भी नहीं बोल सकते, घर पर तो पहले ही चुप रहना पड़ता होगा।' एक अन्य ने लिखा, 'मोदी जी ने वही बोला जो ट्रंप पहले भी कह चुके हैं, लेकिन ह्यूमर के साथ।'
G7 समिट के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) से पूछा, 'आप कब आए?' इस पर पीएम मोदी ने मुस्कराते हुए जवाब दिया, 'मैं कल रात यहां पहुंचा। उससे पहले साइप्रस गया था।'
दुनिया के दिग्गज नेताओं से मुलाकात
इस साल का G7 समिट कनाडा में हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी समिट में हिस्सा ले रहे हैं। समिट के दौरान उनकी मुलाकात कई बड़े नेताओं से हुई, जिनमें कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney), यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen), ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर (Keir Starmer), दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा (Lula da Silva) शामिल हैं।
मोदी-मैक्रों की दोस्ती ट्विटर पर भी
मैक्रों से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, 'हमेशा मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलना आनंददायक होता है। कई अहम मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। भारत और फ्रांस मिलकर हमारी धरती के भविष्य के लिए काम करते रहेंगे।' G7 समिट में ये मुलाकातें न सिर्फ वैश्विक सहयोग की झलक दिखाती हैं, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका को भी मजबूत करती हैं।
भारत और फ्रांस के रिश्ते
सैन्य साझेदारी से लेकर स्पेस मिशन तक
2025 में भारत और फ्रांस के रिश्ते और भी मजबूत होते दिख रहे हैं। दोनों देश सिर्फ डिप्लोमैटिक दोस्त नहीं हैं, बल्कि रणनीतिक साझेदार (Strategic Partners) हैं। फ्रांस, भारत का ऐसा यूरोपीय सहयोगी है जो डिफेंस, एनर्जी, टेक्नोलॉजी और स्पेस रिसर्च तक में भारत के साथ खड़ा है।
रक्षा क्षेत्र में भारत को मिला फ्रांस का साथ
भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट (Rafale fighter jets) खरीदे हैं और अब दोनों देश संयुक्त रूप से कई रक्षा उपकरणों के निर्माण (Joint Defence Manufacturing) पर काम कर रहे हैं। ISRO और फ्रांस की स्पेस एजेंसी CNES मिलकर जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और पृथ्वी पर निगरानी (Earth Observation) से जुड़े मिशनों पर भी काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications