यूरोपीयन यूनियन अध्यक्ष और पीएम मोदी की बात, कोविड-19 से लड़ने में मिलेगी बड़ी मदद

कोरोना वायरस को लेकर यूरोपीयन यूनियन अध्यक्ष र्सुला वॉन डेर लेयेन और पीएम मोदी के बीच में टेलीफोन पर बातचीत हुई है।

नई दिल्ली, मई 03: कोरोना से उपजे खराब हालत को जल्द से जल्द पीछा छोड़ने की कोशिश भारत कर रहा है और इसी कड़ी में भारत को अलग अलग देशों से मदद भी मिल रही है। इन सबके बीच आज पीएम मोदी ने यूरोपीयन यूनियन अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर बात की है, जिसमें यूरोपीयन यूनियन ने कोविड संकट के दौरान भारत को कई तरह से मदद देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ऑफिस से जारी बयान के मुताबिक यूरोपीयन यूनियन अध्यक्ष से बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत में कोविड-19 की खराब स्थिति को लेकर चर्चा की गई है, जिसमें दोनों नेताओं ने कोविड-19 संकट से भारत को कैसे बाहर निकाला जाए, इसको लेकर चर्चा की है।

European union narendra Modi

ईयू अध्यक्ष और पीएम मोदी में बात

यूरोपीयन यूनियन अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने मदद के लिए यूरोपीयन देशों को शुक्रिया कहा है। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि बीच पिछले साल की गई यूरोपीयन यूनियन और भारत के बीच हुई वर्चुअल मीटिंग के बाद सहयोग में तेजी देखने को मिल है। इसके साथ ही आठ मई को एक बार फिर से यूरोपीयन यूनियन के नेताओं और भारत के बीच वर्चुअल मीटिंग होने वाली है, जिसको लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि उस मीटिंग के दौरान यूरोपीयन यूनियन और भारत के संबंध और मजबूत होंगे। आपको बता दें कि भारत में इस वक्त जब कोरोना वायरस काफी खतरनाक स्तर पर है उस वक्त यूरोपीयन यूनियन के देशों ने भारत की काफी मदद की है। फ्रांस, बेल्जियम समेत जर्मनी ने भी भारत को आपातकालीन मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाई हैं, जिसको लेकर पीएम मोदी ने यूरोपीयन देशों को धन्यवाद कहा है।

8 मई को अहम बैठक

यूरोपीयन यूनियन और भारत के बीच 8 मई को काफी महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग होने वाली है, जिसमें यूरोपीयन देशों के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन में कोरोना महामारी से भारत में उपजे हालात से कैसे निपटा जाए, इसको लेकर अहम बातचीत की जाएगी। पीएमओ के बयान में कहा गया है कि 'भारत और यूरोपीयन यूनियन के नेताओं की ईयू+27 प्रारूप में पहली बार बैठक होने जा रही है। इस बैठक के जरिए भारत और यूरोपीयन यूनियन के बीच बहुआयामी संबंध स्थापित करने और उसे मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+