व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं करेंगे पीएम मोदी, रूस-भारत संबंधों में दरार?
भारत और रूस के बीच पिछले 22 सालों से हर साल वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, लेकिन इस साल पीएम मोदी ने रूस नहीं जाने का फैसला किया है। पिछली बार रूसी राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया था।
Russia-India Relationship: पूरी दुनिया में अटूट दोस्ती का प्रतीक बन चुके भारत और रूस के संबंधों मे क्या कोई दरार आ गई है? ये सवाल अचानक इसलिए उठने लगे हैं, क्योंकि 22 सालों में ये पहली बार होने वाला है, जब भारत और रूस के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन रद्द करने की खबर आ रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि रूस और भारत के बीच इस साल शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के हिस्सा लेने की संभावना नहीं है और इसके पीछे यूक्रेन युद्ध है।

रूस नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
भारत और रूस के बीच हर साल वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाता है और हर साल होने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एक बार रूस के राष्ट्रपति भारत आते हैं, तो एक बार भारत के प्रधानमंत्री रूस का दौरा करते हैं। पिछले साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत का दौरा किया था, लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है, कि इस साल भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस जाने की संभावना नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के छिपे हुए खतरों की आशंका की वजह से इस साल रूस का दौरा नहीं करेंगे। यानि, पीएम मोदी इस साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्षिक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं करेंगे। ब्लूमबर्ग न्यूज ने शुक्रवार को सूत्रों का हवाला देते हुए यें खबर दी है।

सितंबर महीने में हुई थी मुलाकात
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस साल सितंबर महीने में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO Summit) की बैठक में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया था। वहीं, दोनों नेताओं ने इस साल टेलीफोन पर कई बार बातचीत भी की है, जिसमें यूक्रेन युद्ध को लेकर भी चर्चा की गई है। लेकिन, भारत और रूस के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन का रद्द होना काफी आश्चर्यजनक फैसला माना जा रहा है। एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने पुतिन के साथ बैठक के दौरान यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठाया था और उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था, कि 'आज का युग युद्ध का नहीं है।' पीएम मोदी का ये बयान ना सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय सुर्खी बना था, बल्कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी घोषणापत्र में पीएम मोदी के इस बयान को शामिल किया गया था।

वार्षिक शिखर सम्मेलन रद्द?
भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और नई दिल्ली में रूसी दूतावास ने ब्लूमबर्ग रिपोर्ट पर टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के सवाल का तुरंत जवाब नहीं दिया है। वहीं, एक रूसी अधिकारी ने ब्लूमबर्ग को बताया कि, इस साल शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं करने का भारत का फैसला उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में ही स्पष्ट था, जहां मोदी ने पुतिन से कहा था कि यह युग "युद्ध का युग नहीं" था। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के दौरान परमाणु खतरों को लेकर कई बार बयान दिए हैं और दुनिया अभी भी परमाणु खतरों की आशंका के बीच चल रही है। हालांकि, रूस के कई शीर्ष अधिकारियों ने बार बार यूक्रेन में परमाणु युद्ध की आशंकाओं को खारिज किया है, और पश्चिमी देशों को ही परमाणु युद्ध की तरह यूक्रेन की लड़ाई को ले जाने का आरोप लगाया है।

भारत-रूस संबंधों में दरार?
हालांकि, अभी तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं आए हैं,कि भारत और रूस के बीच के संबंधों में किसी तरह की कोई दरार आई है। यूक्रेन युद्ध के बाद भारत, रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीददार बन गया है। वहीं, यूनाइटेड नेशंस में भी भारत ने अभी तक एक बार भी यूक्रेन युद्ध के लिए रूस की आलोचना नहीं की है। वहीं, रूसी विदेश मंत्री ने भारत को आने वाले भविष्य का सुपरपावर बताने के साथ ही यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की स्थाई सदस्यता की मांग का समर्थन भी किया है। लेकिन, पीएम मोदी का रूस दौरे पर नहीं जाना अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक है और माना जा रहा है, यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम मोदी अभी भी 'युद्ध का युग नहीं है' वाली बात पर कायम हैं।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications