गुरुवार से तीन दिन की जापान यात्रा पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 से 12 नवंबर तक जापान की यात्रा पर होंगे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 नवंबर तक जापान की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी 11 नवंबर को जापान के पीएम शिंजो अबे से मुलाकात करेंगे।

अपनी तीन दिन के दौरे पर पीएम मोदी जापान में वार्षिक शिखर सम्मेलन बैठक का हिस्सा बनेंगे। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बात और समझौते होने की उम्मीद है।
पीएम की यात्रा के दौरान भारत तथा जापान के बीच भागीदारी को और मजबूत करने के लिए पारस्परिक हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।
चीन पूर्वी और दक्षिण चीन सागर तथा हिन्द महासागर में लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है, जिसको लेकर जापान के साथ उसका लगातार तनाव बना रहता है। इसको लेकर भी जापान और भारत के बीच बात होने की संभावना है।
जापान के पीएम शिंजो अबे ने पिछले साल दिसंबर में भारत की यात्री की थी। तीन दिन की इस यात्रा में दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। जापानी पीएम ने इस यात्रा के सफल कहा था।












Click it and Unblock the Notifications