इजरायली भी पसंद करते हैं गाय दूध, मनाते हैं दिवाली, जानें और क्‍या हैं भारत से समानताएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (4 जुलाई, 2017) से इजरायल दौरे पर हैं और भारत के लिए यह दौरा इसलिए खास और एतिहासिक है क्योंकि पहली बार कोई भारतीय पीएम इजरायल दौरे पर गए हुए हैं।

आइए हम आपको बताते हैं भारत और इजरायल के बीच ये 10 समनाताएं...

भारत और इजरायल दोनों मुल्कों पर आजादी से पहले ब्रिटिश हुकूमत का राज था

भारत और इजरायल दोनों मुल्कों पर आजादी से पहले ब्रिटिश हुकूमत का राज था

  • भारत और इजरायल दोनों मुल्कों पर आजादी से पहले ब्रिटिश हुकूमत का राज था। जहां भारत को 1947 में ब्रिटिश राज से आजादी मिली तो वहीं इजरायल 1948 में आजाद हुआ।


  • ब्रिटिश राज के दौरान भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना उसी तरह इजरायल से अलग होकर फिलिस्तीन बना। जहां भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रहा है तो वहीं इजरायल और फिलिस्तीन के बीच भी समय-समय पर संघर्ष होते रहते हैं।
भारत हिंदू और इजरायल यहूदी धर्म का गढ़ है

भारत हिंदू और इजरायल यहूदी धर्म का गढ़ है

  • इजरायल जहां दुनिया का एकमात्र यहुदी बहुंसख्यक मुल्क है वहीं भारत भी हिंदू बहुसंख्यक देश है। दोनों देशों में मुस्लिम अल्पसंख्यक के रूप में रह रहे हैं।


  • भारतीय और इजरायली दोनों ही धार्मिक और आध्यात्मिक है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्षों से योग इजरायलियों के डैली रुटीन का हिस्सा है। यरूशलम में जहां ईसा मसीह तो भारतवर्ष की धरती पर बुद्ध का जन्म हुआ। इन दोनों ने मानव जाति का ईश्वर का साक्षात्कार कराया और बताया कि राजा ईश्वर नहीं है।
भारत में वाराणसी और इजरायल में यरुशलम दोनों विश्व के पुराने शहर हैं

भारत में वाराणसी और इजरायल में यरुशलम दोनों विश्व के पुराने शहर हैं

  • भारत में वाराणसी और इजरायल में यरुशलम दोनों विश्व के पुराने शहरों में से एक हैं।


  • भारत जहां त्योहारों का देश है वहीं इजरायल में भी कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। भारत में जहां दिवाली तो इजरायल में हानुकाह नाम का त्योहार मनाया जाता है और दोनों ही लाइट ऑफ फेस्टिवल है।

दोनों कृषि प्रधान देश है

दोनों कृषि प्रधान देश है

  • भारत का जहां अपने पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान के साथ संघर्ष चलता रहता है वहीं इजरायल का अपने पड़ोसी देश इजिप्त, सीरिया और जॉर्डन से संघर्ष चल रहा है।


  • कृषि में दोनों ही देश आत्मनिर्भर है। भारत ने जहां कृषि में क्रांति के लिए ग्रीन रिवोल्यूशन लाया वहीं इजरायल ने अपने देश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड क्लास एग्रीकल्चर सिस्टम खड़ा कर रखा है।

इजरायली भी पीते हैं गाय का दूध

इजरायली भी पीते हैं गाय का दूध

  • भारत (इंडिया) और इजरायल शब्द की शुरूआत अंग्रेजी के आई (I) से होती है तो वहीं दोनों देशों के पड़ोसी दुश्मन फिलिस्तीन और पाकिस्तान की शुरूआत भी अग्रेंजी के पी (P) होती है ।


  • भारत और इजरायल के लोग सब्जियां और मिठाइयां बहुत खाते हैं। इजरायल के लोग भी भारतीयों की तरह गाय का दूध पीना ज्यादा पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+